फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rape

फेसबुक पर युवती से दोस्ती, रोहतक के होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म

Thu, 10 Oct 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
rape
सोनीपत। गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर उसे रोहतक के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में गर्भपात की गोली मिलाकर पिला दी। बाद मेें शादी का झांसा देकर कई शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना ली। परिजनों से बातचीत कराई और रिंग सिरेमनी भी कर ली। उसके बाद आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती ने महिला थाना में मामले की शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला थाना में दी शिकायत में 21 वर्षीय युवती ने बताया कि वर्ष 2017 की शुरुआत में फेसबुक पर उसकी पहचान झज्जर निवासी प्रीतम के साथ हुई थी। उसके बाद आरोपी से वह बातचीत करने लगी। प्रीतम ने उसे मार्च, 2017 में मिलने के लिए रोहतक बुलाया था। वह एमडीयू में आरोपी से मिली थी। जहां से वह उसे कार में बैठाकर झील पर ले गया था। वहां आरोपी ने उसे कहा था कि वह पहलवान है और उसे कई लोग जानते हैं। जिसके चलते वह उसे रोहतक के एक होटल में ले गया। आरोपी ने उसे वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शिकायत की बात कही तो आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा दिया। वह वहां से वापस आ गई थी। जिस पर मई, 2017 में उसे पता लगा कि वह गर्भवती है। जिस पर आरोपी ने उसे फिर से रोहतक बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में गर्भपात की गोली मिलाकर पिला दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया। आरोपी ने उसे झांसे में लिया कि शादी से पहले बच्चा होने पर उसकी बदनामी होगी। उसने अपनी मां से भी उसकी बात करा दी। जिसके चलते वह शांत हो गई। युवती का आरोप है कि उसके बाद कई बार उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म किया गया। युवती का आरोप है कि इसी बीच प्रीतम की नौकरी लग गई थी। उसने पार्टी देने के बहाने रोहतक बुलाकर फिर से दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने अपने परिजनों से बातचीत कराई। उसकी रिंग सेरेमनी भी कराई गई। उसके बाद आरोपी ने जुलाई, 2018 में उसे रोहतक बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना ली। उसकी वीडियो को अपने साथी के पास भी भेज दिया। जब उसका पता लगा उसने बातचीत की। जिस पर आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। युवती ने मामले परिजनों को अवगत कराया। जिस पर महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed