{"_id":"6026d6f68ebc3ee96b273024","slug":"rape-and-murder-accused-arrested-sonipat-news-rtk59510783","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने के मामले में 25 हजार का इनामी 14 साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने के मामले में 25 हजार का इनामी 14 साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। एसटीएफ सोनीपत की टीम ने महिला से दुष्कर्म करने व बाद में उसकी जलाकर हत्या करने के आरोपी को 14 साल बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बनवासा का रहने वाला कपूर उर्फ काला है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी एनसीआर में भेष और नाम बदलकर छिपता रहा। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम था।
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि 2 नवंबर 2007 को बरोदा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला घर पर अकेली थी। इसकी जानकारी होने पर आरोपी कूपर उर्फ काला महिला के घर में घुस गया था। आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया था और बाद में उस पर तेल डालकर आग लगा दी थी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी भाग गया था। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयानों में बताया था कि बनवासा गांव के रहने वाले कपूर उर्फ काला ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर तेल डालकर आग लगा दी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। अब 14 साल बाद एसटीएफ प्रभारी सतीश देशवाल की टीम ने आरोपी को नाहरी गांव के पास से काबू किया है। पूछताछ में वह अपनी अलग-अलग पहचान बताता रहा। इसके चलते एसटीएफ ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी की पहचान कपूर उर्फ काला के रूप में हुई। वह पहचान बदलकर एनसीआर में छिपता रहा था। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
आरोपी ने नाम बदले और पहचान छिपाकर पशु चराए
एसटीएफ के अनुसार पुलिस 14 साल से कपूर उर्फ काला की तलाश में लगी थी। वह अपनी पहचान उजागर होने पर तत्काल ठिकाना बदल देता था। कपूर उर्फ काला ने अपने पांच से ज्यादा नाम रखे और उनकी फर्जी आईडी बनवाकर तैयार कर ली। कभी वह खेती करने लगता तो कभी मजदूरी करता या ड्राइवर बन जाता। वह सिसाना और बवाना गांवों में काफी समय तक रहा। इस दौरान उसने पशु भी चराए। उसका मानना था कि कभी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सकेगा।
विज्ञापन
वर्जन
कपूर उर्फ काला शातिर अपराधी है। वह अपराध करने के बाद कभी गिरफ्तार नहीं हुआ। उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उसको आश्रय देने वालों और फरार होने के दौरान उसके अन्य अपराधों के अंजाम देने के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
- सतीश देशवाल, प्रभारी एसटीएफ सोनीपत।