फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ramlila: Bharat Milap enactment brings emotional joy, Sri Ram's coronation takes place

रामलीला : भरत मिलाप के मंचन ने किया भावुक, श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

Sat, 04 Oct 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Ramlila: Bharat Milap enactment brings emotional joy, Sri Ram's coronation takes place
फोटो 33- सोनीपत के बड़ा बाजार ​स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में भरत मिलाप मंचन के दौरान
सोनीपत। श्री रामलीला सभा व श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन का शुक्रवार को भरत मिलाप व श्रीराम राज्याभिषेक के साथ समापन किया गया। वृंदावन से आचार्य सौरभ द्विवेदी, टीवी फेम स्वामी शिवदयाल शर्मा, स्वामी गिरिराज प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में कलाकारों ने श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में भरत मिलाप के प्रसंग की लीला का भावपूर्ण मंचन किया।
विज्ञापन

इससे पहले रावण वध के बाद श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण सहित सभी के साथ अयोध्या लौटे। भरत मिलाप मंचन के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार की आरती उतारी। इसके बाद मंदिर परिसर से बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हलवाई हट्टा, चौड़ा बाजार, मुरथल अड्डा सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई पुरानी गुड़ मंडी स्थित अनाज मंडी पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा में भगवान गणेश, श्रीराम दरबार, गुरु वशिष्ठ, सुग्रीव-विभीषण सहित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के दौरान अयोध्या लौट रहे श्रीराम का शहरवासियों ने कई जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। कई जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम दरबार की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी पहुंचने पर कलाकारों ने मंचन से दर्शाया गया कि श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूरा होने के बाद अयोध्या लौटने पर हर क्षेत्र वासी प्रसन्न था। भगवान श्रीराम ने भरत-शत्रुघ्न को गले लगाया। चारों भाइयों के मिलन को देखकर दर्शकों के आंसू छलक उठे। तत्पश्चात गुरु वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया। श्रीराम के राज्याभिषेक व उनका संपूर्ण दरबार अलौकिक लग रहा था।

कार्यक्रम में प्रधान महेंद्र मंगला, पंडित अमित शौनक, राजेंद्र कुच्छल, गजेंद्र मंगला, अमित कुच्छल, बीएम कुच्छल, प्रवीण गोयल, अनिल जैन, महेश मुद्गिल, प्रवीण कुच्छल, अरुण जैन, राजकुमार, सुरेश गोयल मौजूद रहे।

फोटो 33- सोनीपत के बड़ा बाजार स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में भरत मिलाप मंचन के दौरान

फोटो 33- सोनीपत के बड़ा बाजार स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में भरत मिलाप मंचन के दौरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed