{"_id":"583b21d44f1c1b5b2908857b","slug":"rally-bjp-mp-party-mla-political-cabinet-minister-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविता जैन को फुल पॉवर, जहां कलम रखेंगी वही योजना पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविता जैन को फुल पॉवर, जहां कलम रखेंगी वही योजना पास
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
शादी की 20वीं वर्षगांठ पर सीएम मनोहरलाल खट्टर के पैर छू कर आशीर्वाद लेते हुए केबिनेट मंत्री कविता जैन।
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कायाकल्प रैली में सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की है। इसमें शहर के बीच स्थित बस स्टैंड को जीटी रोड पर स्थानांतरित करने, सब्जी मंडी को शिफ्ट करने, बाईपास का विस्तार करने, शहर के बीचों बीच स्थित गंदे नाले का सौंदर्यीकरण करने, शुगर मिल की क्षमता बढ़ाने, पुराने दिल्ली रोड को फोरलेन करने, नई कालोनियों को नियमित करने व शहर में महिला कालेज की स्थापना शामिल हैं। सीएम ने मंच से कहा कि कैबिनेट मंत्री कविता जैन को पूरी पॉवर है। वे जिस फाइल पर कलम रखेंगी, उसे रोका नहीं जाएगा।
इसके साथ-साथ सीएम ने गन्नौर के लघु सचिवालय, शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए यमुना आधारित रेनीवेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन व राजकीय महिला महाविद्यालय और नगर निगम के नए भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनीपत की जनता ने भाजपा का भरपूर साथ दिया तथा यहां से कविता जैन को दो बार विधानसभा में भेजा। सोनीपत की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप ही यहां भरपूर विकास करवाया जाएगा। उन्होंने विकास संबंधी घोषणाओं में कहा कि शहर में सीसीटीवी कैमरे, पुरानी बिजली की तारें व खंभे बदलने, फायर ब्रिगेड का कार्यालय शिफ्ट करने, लहराड़ा के स्कूल को 12वीं तक अपग्रेड करने, सेक्टर-3 अथवा सेक्टर-21 में सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही राई विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम के अंतर्गत आने वाले गांवों के विकास के लिए तीस करोड़ रुपए मंजूर करने की बात कही।
नोटबंदी से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी द्वारा 1000 व 500 रुपए के नोटबंदी के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे देश की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि भविष्य में इलेक्ट्रॉनिक लेन देन करें, जिनमें डेबिट, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल एप, चेक ड्राफ्ट तथा रुपे कार्ड से लेन देन शामिल हैं। दुकानदारों को भी कार्ड स्वैप मशीन रखनी होगी।
विज्ञापन
जैन दंपति ने फिर दिखाया जनाधार
सोनीपत विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री कविता जैन लगातार दूसरी बार विजयी रही हैं। इसी के चलते प्रदेश सरकार में कविता जैन को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। दो साल के बाद अब कविता जैन व फील्ड में सक्रिय रहने वाले उनके पति एवं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख राजीव जैन को अपना जनाधार रैली में दिखाना था।