फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rakshabandhan: Sisters will tie the thread of love on the wrists of brothers today, markets will be full of excitement

रक्षाबंधन : बहनें आज भाईयों की कलाई पर बांधेंगी स्नेह की डोर, बाजारों में रौनक

Sat, 09 Aug 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: Sisters will tie the thread of love on the wrists of brothers today, markets will be full of excitement
फोटो 26- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखी खरीदती महिलाएं व युवत - फोटो : mathura
सोनीपत। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व आज रीति-रिवाज से मनाया जाएगा। बहनें भाईयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधकर उनकी लंबी उम्र की दुआएं मांगेंगी। रेशम की डोर बांधने के साथ उनसे अपनी रक्षा का वचन भी लेंगी। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में दिनभर रौनक रही। राखी, उपहार की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिलाओं व युवतियों ने मेहंदी भी रचवाई।
विज्ञापन

राखी के साथ कपड़ा बाजार भी ग्राहकों से गुलजार नजर आए। राखी विक्रेता गगन कुमार, नरेश, संयम ने बताया कि महिलाओं ने डायमंड (स्टोन राखी), रंग-बिरंगी रेशम, फैंसी डोरी, भैया-भाभी सेट, लुम्बा (लेडिज कड़े) राखियों की ज्यादा खरीदारी की। युवतियों ने छोटे भाईयों के लिए कार्टून राखियों की ज्यादा मांग की। बाजार में नए कपड़ों की खरीदारी के लिए भी दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

दुकानदार अखिलेश, प्रवीन, शुभम ने बताया कि महिलाओं ने रेडिमेड कुर्ती, सलवार सूट व साड़ियां खरीदी, वहीं युवतियों ने जींस, टॉप, शॉट कुर्ती जैसे परिधानों की खरीदारी की। गिफ्ट आइटम के साथ मिष्ठान भंडार पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। दुकानों पर मेवे युक्त सूखी मिठाईयाें की ज्यादा डिमांड रही। कुछ ग्राहक स्पेशल दिल्ली से सोनीपत का मशहूर घेवर लेने दुकानों पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहंदी लगाने आगरा से पहुंची युवाओं की टोली
बाजार में आगरा से मेहंदी लगाने पहुंची युवाओं की टोली ने रक्षाबंधन पर अपना हुनर दिखा वाहवाही व कमाई की। अजीत, मोहन, बबलू, कपिल ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर वीरवार रात 40 युवा मेहंदी की स्टॉल लगाने यहां आए थे। राजस्थानी व मारवाड़ी मेहंदी की अधिक मांग है। एक हाथ पर मेहंदी लगाने के लिए 100 रुपये भुगतान लिया गया। डिजाइन के हिसाब व कोहनी तक मेहंदी लगाने के 200 से 600 रुपये तक लिए गए।

फोटो 26- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखी खरीदती महिलाएं व युवत

फोटो 26- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखी खरीदती महिलाएं व युवत- फोटो : mathura

फोटो 26- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखी खरीदती महिलाएं व युवत

फोटो 26- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखी खरीदती महिलाएं व युवत- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed