फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rakshabandhan festival: Passengers get a gift of another special train, will run two days a week

रक्षाबंधन पर्व : यात्रियों को एक और स्पेशल ट्रेन की सौगात, सप्ताह में दो दिन चलेगी

Thu, 07 Aug 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan festival: Passengers get a gift of another special train, will run two days a week
फोटो 18- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। दिल्ली रेल मंडल ने रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश के मऊ जंक्शन से दिल्ली, सोनीपत के रास्ते अंबाला कैंट तक यात्रियों को एक और स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट तक 7 से 15 अगस्त तक अपडाउन रूट पर स्पेशल ट्रेन का चार बार परिचालन किया जाएगा। इससे पहले रेलवे ने रविवार को धनबाद से जम्मूतवी तक सप्ताह में दो बार स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया था।
विज्ञापन

विभिन्न प्रदेश व जिलों में अपने घरों से दूर कार्यरत लोग रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने घर लौटेंगे। ऐसे में रेलवे ने मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट तक अप लाइन पर 7 से 14 अगस्त, डाउन लाइन पर अंबाला कैंट से मऊ स्टेशन पर 8 से 15 अगस्त तक दो-दो बार स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05301 वीरवार को मऊ जंक्शन से सुबह 4:00 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ कर रात 12:15 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05302 शुक्रवार को अंबाला कैंट से रात 1:40 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ कर रात 10:00 बजे मऊ जंक्शन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन


सोनीपत सहित इन स्टेशनों पर 2 मिनट का ठहराव

एसी, स्लीपर व सामान्य डिब्बों वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का मार्ग में सोनीपत सहित 16 स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है। ट्रेन मऊ जंक्शन से चलकर बेल्थारा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बुढ़वाल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत होते हुए अंबाला कैंट में अपनी यात्रा संपन्न करेगी। स्पेशल ट्रेन के संचालन का लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ दिल्ली-अंबाला रूट के दैनिक यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज इन ट्रेनों का देरी से होगा परिचालन
दिल्ली रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले दिल्ली जंक्शन-अंबाला कैंट जंक्शन सेक्शन के बीच यातायात ब्लॉक के चलते 7 अगस्त को तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से किया जाएगा। श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से सफदरगंज रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 20434 जम्मू मेल का वीरवार को 1:10 घंटे की देरी से परिचालन किया जाएगा। 12414 जम्मूतवी से अजमेर जंक्शन को जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 घंटा व 14054 हिमाचल एक्सप्रेस का अंबाला कैंट-बाजिदा जाटान के बीच 10 मिनट की देरी से परिचालन होगा।


रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ व यात्रियाें की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है। 7 से 15 अगस्त तक मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट तक अप-डाउन दोनों तरफ चार दिन स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed