फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rakhi presented to the soldiers of Central Reserve Police Force

Sonipat News: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को भेंट की राखी

Sat, 17 Aug 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Aug 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rakhi presented to the soldiers of Central Reserve Police Force
सोनीपत। गांव नाहरा स्थित केंद्रीय विद्यालय में पाठ्य-सहगामी क्रियाकलाप के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों को अपने हाथों से राखियां बनानी थी। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता से बाजार के सामान का प्रयोग न कर स्टेशनरी व घर के सामान का प्रयोग कर 500 राखियां बनाई। प्रतियोगिता के पश्चात कक्षा वार श्रेष्ठ राखियों का चयन किया गया। प्राचार्य विजेश कुमार ने चयनित राखियां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप केंद्र सोनीपत के उप महानिरीक्षक मोहिंद्र सिंह, डीआईजी (मेडिकल) डॉ. सुषमा शर्मा व कमांडेंट विजय कुमार को सभी जवानों के लिए भेंट की, ताकि अपने घर से दूर देश की सेवा कर रहे जवानों की कलाई रक्षाबंधन पर खाली न रहें। छात्राओं ने अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन त्योहार की शुरुआत की। इस दौरान सीमा, हरि दर्शन, सपना व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed