फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rakesh Tikait wants to raise the issue of farmers in front of PM Narendra Modi in America

हरियाणा: विदेशी सरजमीं पर पीएम मोदी के सामने राकेश टिकैत उठाना चाहते किसानों का मुद्दा, अमेरिकियों से की ये अपील

Fri, 24 Sep 2021 07:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Sep 2021 07:40 PM IST
सार

राकेश टिकैत ने बताया कि भारत बंद के बाद किसान मोर्चा देशभर में बैठकें करेगा और लोगों को किसानों की समस्या से अवगत करवाते हुए आंदोलन से जोड़ने का प्रयास करेगा। यह आंदोलन अब देशव्यापी बन चुका है। सभी को आंदोलन से जोड़कर किसानों की आवाज बुलंद करेंगे।

विज्ञापन
Rakesh Tikait wants to raise the issue of farmers in front of PM Narendra Modi in America
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अमेरिका में भी पीएम नरेंद्र मोदी के सामने किसानों का मुद्दा उठाया जाएगा। इसके लिए किसानों की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों, वहां के नेताओं और अमेरिका की जनता से ट्वीट कर गुजारिश की गई है। अमेरिका के दौरे पर गए प्रधानमंत्री को यह बताया जाए कि किसानों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। तीनों कृषि कानूनों को हर हाल में रद्द किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

 
वह शुक्रवार को कुंडली बॉर्डर पर आयोजित सभा में बोल रहे थे। इस दौरान 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद के लिए रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि कुंडली बॉर्डर पर विशाल सभा की जा रही है, जिसमें देशभर से साधु-संत व बुद्धिजीवी लोग पहुंचे हैं। कई दिनों से बातचीत रुकी हुई थी, इसलिए यहां बातचीत के लिए सभी पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब के सीएम का अलग अंदाज: पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंचे चन्नी ने डाला भंगड़ा, जमकर थिरके
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी सरकार की खामियों को उजागर करते हुए किसानों के संघर्ष के बारे में बातचीत कर रहे हैं। टिकैत ने कहा कि उन्होंने ट्वीट कर अमेरिका के लोगों से कहा है कि वह वहां गए पीएम मोदी के सामने किसानों का मुद्दा उठाते हुए नो फूड-नो फार्मर के बैनर लगाएं। उन्होंने वहां के राजनीतिज्ञों को भी कहा है कि वह किसानों की आवाज को बुलंद करें। कुंडली बॉर्डर पर रास्ता खोलने के मामले में उन्होंने साफ किया कि संयुक्त किसान मोर्चा जो निर्णय लेगा, वह सभी के लिए मान्य होगा। 

चुनाव के समय पंजाब को लेकर रणनीति करेंगे स्पष्ट 

पंजाब चुनाव को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि अभी चुनाव में छह महीने का समय है। चुनाव के समय वह पंजाब को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट करेंगे। टिकैत ने एक फिर सरकार को चेताया कि किसान अपनी मांगों को लेकर 10 माह से आंदोलन कर रहे हैं और अगले 10 माह तक भी आंदोलन चलता रहे तो भी कोई फिक्र नहीं लेकिन सरकार को उनकी सुनवाई करनी ही होगी।

यह भी पढ़ें- फैसला: अब पंजाब शिक्षा बोर्ड साल में दो टर्म में आयोजित करेगा परीक्षा, दोनों के आधार पर बनेगा रिजल्ट

सरकार को शुरू करनी है बैठक, किसान तैयार 
सरकार से बातचीत के मुद्दे पर टिकैत ने कहा कि बातचीत सरकार को शुरू करनी है। किसान इसके लिए तैयार हैं। सरकार बातचीत की शुरुआत करेगी तो किसान जरूर जाएंगे। इसके लिए सरकार की तरफ से पहल होनी चाहिए। किसान बातचीत से कभी पीछे नहीं हटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed