{"_id":"f27a4f81441315f5bf6516cf6c9de411","slug":"raka-c-laka-k-gal-gh-akara-haty-truck-driver-killed-throttled","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक की गला घोंटकर हत्या
सोनीपत,अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरेला थाना अंतर्गत जीटी रोड पर खड़े एक ट्रक से पुलिस ने चालक की लाश बरामद की है। चालक के गले में कपड़ा लिपटा पाया गया और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि सिंघू बॉर्डर पर पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है।
सूचना मिलने पर नरेला थाना प्रभारी गुलाम साबिर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान प्रतापगढ़ के रहने वाले पचपन साल के शिवकुमार के रूप में हुई है। वह मंगलवार को मुंडका इलाके के लोहे का कबाड़ ट्रक में लादकर कुंडली के लिए निकला था।
लेकिन, आज सुबह तक उसके कुंडली ना पहुंचने पर उसकी तलाश हुई तो ट्रक को लावारिस हालत में खड़ा पाया गया तब पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
फोटो : 26--ट्रक के पास लगी भीड़।