फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   raju basoudi provided weapons in killimg the auto driver

आटो चालक हत्याकांड में राजू बसौदी ने मुहैया कराए थे हथियार, रिमांड पर लिया

Thu, 05 Mar 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
raju basoudi provided weapons in killimg the auto driver
कुंडली। गांव नांगल कलां में हुई आटो चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने कुख्यात राजू बसौदी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। राजू पर आरोप है कि उसने वारदात के लिए हथियार मुहैया कराए थे। मामले में गिरफ्तार अक्षय पलड़ा ने हथियार देने का खुलासा किया था। पुलिस राजू बसौदी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विदित रहे कि गांव नांगल कलां निवासी अनूप (26) की 22 नवंबर, 2017 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह आटो चालक था। वह घटना की रात को घर की तरफ जा रहा था। जब वह किंग्सबरी टीडीआई रोड से गांव नांगल कलां की तरफ जाने लगा तो हमलावरों ने उसे गोली मार दी थी। बाद में हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे। ग्रामीण सुनील ने मामले की सूचना अनूप के चाचा सुरेंद्र को दी थी। सुरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर अपने भतीजे को गाड़ी में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में पहुंचाया था। जहां बाद में अनूप की मौत हो गई थी। उसे चार गोली मारी गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी अक्षय पलड़ा को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की थी। जिस पर उसने बताया था कि वारदात के लिए हथियार राजू बसौदी ने मुहैया कराए थे। मामले में राजू बसौदी की संलिप्तता आने पर अब पुलिस ने उसे अनूप हत्याकांड में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed