Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Raised awareness about adopting a healthy lifestyle through naturopathy

Sonipat News: प्राकृतिक चिकित्सा से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया जागरूक

Thu, 19 Nov 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness about adopting a healthy lifestyle through naturopathy
- राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर आयुष नागरिक अस्पताल में पांच दिवसीय शिविर शुरू
विज्ञापन

फोटो 38: सोनीपत के आयुष अस्पताल में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के दौरान मौजूद महिलाएं। स्रोत: आयुष विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग की ओर से बुधवार को पांच दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को आयुष अस्पताल में शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें मेयर राजीव जैन और भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह नेहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम है। वर्तमान समय में बदलती दिनचर्या और खानपान के कारण लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में प्राकृतिक चिकित्सा, संतुलित आहार और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। इससे बीमारियों से बचाव के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

आजाद सिंह नेहरा ने कहा कि आधुनिक दौर में प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद का महत्व लगातार बढ़ रहा है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अनिल दत्त ने बताया कि शिविर की थीम ''''''''प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत'''''''' रखी गई है। इसके माध्यम से प्राकृतिक चिकित्सा, निवारक स्वास्थ्य देखभाल, संतुलित आहार, योग और तनाव प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही मोटापे और जीवनशैली से जुड़े विकारों की रोकथाम के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। शिविर के नोडल अधिकारी डॉ. रजनीश और सब-नोडल अधिकारी डॉ. दीक्षा हैं। इस अवसर पर डॉ. विनोद, डॉ. अल्पना, डॉ. कीर्ति, डॉ. विकास सक्सेना, डॉ. तृप्ति और विजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed