{"_id":"6aa46c7a760f5749830d79d4","slug":"raise-your-voice-against-atrocities-apply-for-assistance-city-magistrate-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160338-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं, सहायता के लिए करें आवेदन : नगराधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं, सहायता के लिए करें आवेदन : नगराधीश
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक हुई। नगराधीश सिमरन ने बैठक की अध्यक्षता की। कमेटी ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण से जुड़े 26 आवेदनों पर चर्चा की। उन्होंने पीड़ितों को तुरंत सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
नगराधीश ने कमेटी सदस्यों से समाज के लोगों को योजनाओं और सेवाओं के प्रति जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि सेवा विभाग के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि वे उनका लाभ उठा सकें।
उन्होंने एससी-एसटी वर्ग के लोगों से अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सेवा विभाग के माध्यम से पीड़ितों को 85 हजार से 8.50 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाती है। इसके लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित है। इसमें गैर-सरकारी सदस्य भी शामिल हैं। उन्होंने सदस्यों से जागरूकता फैलाने की अपील की। बैठक में एसीपी संदीप सिंह और उप सिविल सर्जन डॉ. अनीता सहारण भी मौजूद रहे।