फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rainwater drainage lines will be laid, improving drinking water supply.

Sonipat News: बारिश के पानी निकासी के लिए डाली जाएगी लाइन, पेयजल आपूर्ति सुधरेगी

Thu, 21 May 2026 06:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 21 May 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Rainwater drainage lines will be laid, improving drinking water supply.
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-14 ​स्थित कार्यालय में एसएमडीए के अधिकारियों के साथ बैठक करते विधायक नि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने सेक्टर-14 स्थित कार्यालय में सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें शहर में बारिश के पानी की निकासी और पेयजल आपूर्ति में सुधार को लेकर प्रस्ताव पर चर्चा की गई। जल्द ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एसएमडीए की अथॉरिटी बैठक होनी है।
बैठक में मेहंदीपुर और जाजल गांव में बनाए जाने वाले रेनीवाल से सोनीपत शहर को अतिरिक्त पानी देने के विषय पर चर्चा की गई। इससे गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत से छुटकारा मिलेगा। सेक्टर 14, 15 और गीता भवन चौक जैसी जगहों पर बारिश के पानी की निकासी को लेकर प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

गीता भवन चौक से लेकर ड्रेन नंबर 6 तक स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने और लो लाइन एरिया में आईपीएस बनाकर पंपों के जरिए पानी निकासी के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। सेक्टर 14 -15 में बिछी लाइन को ड्रेन नंबर 6 से जोड़कर पानी निकासी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-26 और 35 में पेयजल लाइन बिछाई जा रही है। साथ ही सेक्टरों में बिटुमिनस की सड़कों को भी नए सिरे से बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन प्रस्तावों को बैठक में मुख्यमंत्री से स्वीकृति दिलवाई जाएगी।
बैठक में मुख्य अभियंता श्रीकृष्ण दहिया, राजीव गुप्ता, कार्यकारी अभियंता आलोक कुमार, उपमंडल अभियंता अंकित दहिया, कनिष्ठ अभियंता रवि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed