फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rain, vegetable, rate, sonipat

बारिश में थमे ट्रकों के पहिये, सब्जियों के दामों में आया उछाल

Fri, 19 Jul 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
rain, vegetable, rate, sonipat
सोनीपत। कई दिनों से तेज बारिश ने जगह-जगह ट्रकों के पहिये रोक दिए। इसके अलावा बिहार, यूपी और असम में बाढ़ आने से ट्रांसपोर्ट पर गहरा प्रभाव पड़ा है जिस कारण मंडियों में ट्रक नहीं पहुंच रहे है। इससे सब्जियों के दामों में उछाल आ गया है। शहर की मंडी में जहां प्रतिदिन सब्जियों के आठ से दस ट्रक आते थे वहीं अब केवल दो से तीन ट्रक ही पहुंच रहे है। मंडियों में सब्जियों की पूरी आवक नहीं होने से आढ़तियों ने सब्जियों के दामों में 10 से लेकर 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से रेट बढ़ा दिए है।
विज्ञापन

सब्जियों के लगातार दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। एक सप्ताह पहले तक मंडी में सब्जी खरीदने के लिए प्रतिदिन लोगों की भीड़ जमा रहती थी लेकिन अब सब्जियों के लगातार दाम बढ़ने से लोग मंडी जाने से पहले कई बार सोच है। मौसमी सब्जी में आए सबसे ज्यादा उछाल ने लोगों की चिंता को बढ़ाया है। सब्जी के दामों में बढ़ोतरी होने से जनता ही नहीं, बल्कि आढ़तियों तक ने भी स्टॉक लगाना बंद कर दिया है। आढ़ती चुन्नी लाल व राजेश की मानें तो मंडी में प्रतिदिन आठ से दस ट्रक सब्जियां आती थी लेकिन बरसात के कारण अब दो से तीन ट्रक सब्जी ही मंडी में पहुंच रही है। जिस कारण सब्जियों के दामों में प्रतिदिन उछाल आ रहा है। आढ़तियों का कहना है कि सब्जी के दामों में उछाल आने से मंडी में ग्राहक भी कम पहुंच रहे है। एक तरफ ग्राहकों की कमी तो दूसरी ओर बारिश का मौसम होने के चलते अधिकांश सब्जियों में गलन हो जाती है। जिस कारण स्टॉक लगाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

--
एक सप्ताह पहले तक सब्जी मंडी में प्रतिदिन आठ से दस ट्रक सब्जियां आती थी। लेकिन जब से बारिश शुरू हुई है तब से दो से तीन ट्रक ही सब्जियां मंडी में पहुंच रही है। मंडी में सब्जी की आवक कम होने से लगातार इनके दामों में उछाल आता जा रहा है। -चुन्नीलाल, आढ़ती, सब्जी मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बारिश होने से आसपास से सब्जियां आनी बंद हो गई है और अब दिल्ली मंडी से माल खरीदकर लाना पड़ रहा है लेकिन दिल्ली में भी सब्जियां कम आने से इनके दामों में बढ़ोतरी हो रही है। कुछ राज्यों में बारिश अधिक होने से बाढ़ आने से भी मंडियों में सब्जियां कम पहुंच रही है, जिस कारण इनके दामों में उछाल आ रहा है। -राजेश कुमार, आढ़ती।
--
इस तरह बढ़े दाम
सब्जी पहले अब (फुटकर)
टमाटर 40 50
लोकी 25 40
करेला 20 50
भिंडी 30 50
अरवी 40 50
तोरई 30 40
खीरा 30 50
हरी मिर्च 50 80
गोभी 30 50
प्याज 20 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed