फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rain exposed the truth: Potholes have formed on roads constructed at the cost of crores, vehicles are skidding

बारिश ने खोली पोल : करोड़ों खर्च कर बनाई सड़कों पर बने गड्ढे, हिचकोले खा रहे वाहन

Mon, 13 Jan 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rain exposed the truth: Potholes have formed on roads constructed at the cost of crores, vehicles are skidding
सोनीपत। शनिवार को हुई हल्की बारिश ने शहर की सड़कों की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। इनके निर्माण व मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद इन पर वाहन डगमगा रहे हैं। वाहन चालकों सहित राहगीरों का कई सड़कों पर तो चलना मुश्किल हो रहा है। विभिन्न जगह सड़कों पर बने गड्ढे लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। प्रशासन के निर्देश के बावजूद सड़कों पर सुधार नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

थोड़ी बारिश के बाद ही शहर की कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर व गांवों को आपस में जोड़ने वाले अधिकतर संपर्क मार्ग भी कई जगह खस्ताहाल नजर आ रहे हैं। निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से अधिकतर सड़कें कुछ समय बाद ही खस्ताहाल होने लगी हैं। लोक निर्माण विभाग ने विधायक कोटे के प्रथम चरण में वर्ष 2023 में जिला में करीब 107.83 करोड़ रुपये से 82 सड़कों का सुधार करवाया था। नगर निगम ने भी कई कॉलोनियों की सड़कें बनवाकर लोगों को सौगात दी है, लेकिन हल्की बारिश ने ही सड़कों की गुणवत्ता के दावों की पोल खोल दी है। इसमें शहर के वीआईपी क्षेत्र भी अछूते नहीं हैं। दूसरे चरण के तहत अधिकतर सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

यहां निकासी का अभाव
कच्चे क्वार्टर मार्केट रोड, आठ मरला चौक, ओल्ड डीसी रोड, माॅडल टाउन, दिल्ली रोड, बहालगढ़ रोड, मामा-भांजा चौक, विवेकानंद चौक, मुरथल रोड, सब्जी मंडी के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-23 मार्ग, महलाना रोड, ककरोई रोड, रोहतक रोड के कालुपुर से लहराड़ा तक, सोनीपत से पुरखास रोड सहित कई क्षेत्रों में सड़कों की हालत खस्ता है। निकासी का प्रबंध नहीं होने से यहां सड़कों पर जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण में सड़कों पर खर्च की गई राशि
ब्लॉक सड़कें लागत
सोनीपत 09 सड़कें 13.18 करोड़

गोहाना 19 सड़कें 24 करोड़

राई 20 सड़कें 21.30 करोड़़

गन्नौर 14 सड़कें 24.35 करोड़

खरखौदा 20 सड़कें 25 करोड़

--

-
लोक निर्माण विभाग ने सोनीपत व गोहाना ब्लॉक में कई सड़कों के पुनर्निर्माण व मरम्मत का कार्य करवा दिया है। कई जगह निकासी की अव्यवस्था के चलते सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं, वहां पैचवर्क करवाया जा रहा है।


- प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

-
गन्नौर व राई ब्लॉक में विधायक कोटे के तहत पहले चरण में अधिकतर सड़कों का निर्माण व मरम्मत करवाई गई है। दूसरे चरण के तहत कई सड़कों पर सर्द मौसम के बाद कार्य शुरू करवाया जाएगा।
- पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed