फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rain created holes in the promises made regarding improvement of roads

Sonipat News: बारिश ने सड़कों के सुधार को लेकर किए गए वादों में किए गड्ढे

Sun, 06 Jul 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 06 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rain created holes in the promises made regarding improvement of roads
फोटो 11- सोनीपत के सेक्टर-23 में उखड़ी सड़क पर फैली बजरी। संवाद - फोटो : mathura
सोनीपत। शहर में शुक्रवार को हुई पहली बारिश ने सड़काें के सुधार के दावों में गड्ढे कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, हुडा व मार्केटिंग बोर्ड भले ही जिले में सड़कों के सुधार के लंबे-चौड़े दावे कर रहे हों, लेकिन स्थिति कुछ और ही बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर और गांवों को जोड़ने वाले अधिकतर संपर्क मार्ग कई जगह खस्ताहाल हो गए हैं। कदम-कदम पर बन चुके गड्ढे वाहन चालकों के मार्ग में बाधक बन रहे हैं। प्रदेश सरकार भले ही छह माह में सड़कों को सुधारने के लिए कहा है, मगर सोनीपत में सड़कें बदहाली में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

शहरभर में थोड़ी सी बारिश होने पर अधिकतर सड़कों पर पानी भर जाता है। निकासी के उचित प्रबंध नहीं होने के कारण सड़कें खस्ताहाल होने लगी हैं। वर्ष 2023-24 में भले ही जिले के हर विधानसभा में सड़कों के सुंदरीकरण पर 25-25 करोड़ रुपये खर्च करने के दावे किए गए हैं, मगर बारिश ने नेताओं और अधिकारियों के दावों को अपने साथ बहा ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शहर के वीआईपी क्षेत्र भी अछूते नहीं हैं। जगह-जगह सड़कों में हुए गड्ढे हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। संपर्क मार्गों की हालत ज्यादा खराब है। 10 मिनट की बारिश में सड़कें जलमग्न हो रही हैं। शुक्रवार को पहली बारिश ने ही नेताओं और अधिकारियों के सुरक्षित सड़कों के दावों की पोल खोल दी है।
किस ब्लॉक में बनी कितनी सड़कें
विधायक कोटे के तहत जिले के हर ब्लॉक में करीब 25-25 करोड़ रुपये से सड़कों का पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्य करवाया गया है। इनमें सोनीपत में 9 सड़कों पर 13.18 करोड़, गोहाना में 19 सड़कों पर 24 करोड़, राई में 20 सड़कों पर 21.30 करोड़़, गन्नौर में 14 सड़काें पर 24.35 करोड़, खरखौदा में 20 सड़काें पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
लोक निर्माण विभाग ने अकेले विधायक कोटे के प्रथम चरण में वर्ष 2023-24 में जिले में करीब 107.83 करोड़ रुपये से 82 सड़कों का सुधार करवाया था। नगर निगम व मार्केटिंग बोर्ड भी सड़कों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। इसके बावजूद लोगाें को गड्ढों से निजात नहीं मिल पा रही है। यह सभी सड़कें शहर में कॉलोनियों व हर ब्लॉक में गांवों को आपस में जोड़ती हैं।
निकासी की अव्यवस्था से यहां हो रहा जलभराव
शहर में कच्चे क्वार्टर मार्केट रोड, गीता भवन रोड, ककरोई रोड, ओल्ड डीसी रोड, माॅडल टाउन, आठ मरला, दिल्ली रोड, विवेकानंद चौक, बहालगढ़ रोड, मामा-भांजा चौक, विवेकानंद चौक, मुरथल रोड, सब्जी मंडी के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-23 मार्ग, महलाना रोड, रोहतक रोड के कालुपुर से लहराड़ा तक, सोनीपत से पुरखास रोड सहित कई क्षेत्रों में सड़कों की हालत खस्ता है। निकासी का प्रबंध नहीं होने से यहां सड़कों पर पानी भरा रहता है।

कितनी सड़कों पर होगा पुनर्निर्माण
मार्केटिंग बोर्ड राई क्षेत्र में 8.69 करोड़ से 15 सड़कों का पुनर्निर्माण करवाएगा
गोहाना में मार्केटिंग बोर्ड 4.23 करोड़ से चार सड़कों का करवाएगा पुनर्निर्माण
खरखौदा में मार्केटिंग बोर्ड 4.75 करोड़ से सात सड़काें का पुनर्निर्माण करवाएगा
लोक निर्माण विभाग गन्नौर में सात सड़कों का पुनर्निर्माण करवा रहा है
खरखौदा में विभाग 4 करोड़ से चार सड़कों पर पुनर्निर्माण करवाया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग की ओर से जिले में कई सड़कों का पुनर्निर्माण पूरा कर लिया गया है। कुछ सड़कों पर काम चल रहा है। कई जगह पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं। उन जगहों पर पैचवर्क करवाया दिया जाएगा। -मनोज कुमार, अधीक्षक अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

फोटो 11- सोनीपत के सेक्टर-23 में उखड़ी सड़क पर फैली बजरी। संवाद

फोटो 11- सोनीपत के सेक्टर-23 में उखड़ी सड़क पर फैली बजरी। संवाद- फोटो : mathura

फोटो 11- सोनीपत के सेक्टर-23 में उखड़ी सड़क पर फैली बजरी। संवाद

फोटो 11- सोनीपत के सेक्टर-23 में उखड़ी सड़क पर फैली बजरी। संवाद- फोटो : mathura

फोटो 11- सोनीपत के सेक्टर-23 में उखड़ी सड़क पर फैली बजरी। संवाद

फोटो 11- सोनीपत के सेक्टर-23 में उखड़ी सड़क पर फैली बजरी। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed