{"_id":"640cc804a0cc17bdf706f204","slug":"railways-opened-way-after-five-days-on-protest-of-traders-in-sonipat-sonipat-news-c-17-1-90485-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: व्यापारियों का विरोध लाया रंग, रेलवे ने पांच दिन बाद खोला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: व्यापारियों का विरोध लाया रंग, रेलवे ने पांच दिन बाद खोला रास्ता
Sat, 11 Mar 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। व्यापारियों और लोगों के लगातार विरोध के चलते आखिरकार रेलवे को अपना फैसला बदलना ही पड़ा। रेलवे स्वास्थ्य केंद्र के पास गार्डर लगाकर बंद किए गए मार्ग को डीआरएम के आदेश के बाद शनिवार को खोल दिया गया। मार्ग खुलने के बाद सारंग रोड से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। रेलवे स्टेशन के पास से आवागमन शुरू होने पर वाहन चालकों ने भी राहत की सांस ली। इससे पहले शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने प्रदर्शन कर मार्ग खुलवाने की मांग की थी। शनिवार को भाजपा नेता राजीव जैन ने व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचकर रेलवे मार्ग को खुलवाया।
रेलवे अधिकारियों ने दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक के निर्देश पर सुरक्षा का हवाला देते हुए 6 मार्च को हिंदू महाविद्यालय के पास रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के नीचे सारंग रोड जाने वाले मार्ग को लोहे का गार्डर डालकर बंद करवा दिया था। मार्ग बंद होने से दयाल चौक से गीता भवन चौक, रेलवे रोड, गीता भवन फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी और शहर दो हिस्सों में बट गया था। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। व्यापारियों और दुकानदारों ने मार्ग खुलवाने के लिए प्रदर्शन कर गार्डर हटवाने की मांग की थी। वहीं शहर के कई मुख्य मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। शनिवार को व्यापारियों और दुकानदारों की मेहनत रंग लाई और गार्डर हटवाकर मार्ग पर आवागमन को शुरू करवा दिया गया। जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंगला व उद्योग व्यापार मंडल के जिला संयोजक विमल किशोर ने मार्ग बंद करने के विरोध में 13 मार्च के आंदोलन को रद्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह जनता के साथ व्यापारियों की जीत है।
चार दिन का अल्टीमेटम देकर सोनीपत बंद करने की दी थी चेतावनी
जिला व्यापार मंडल व दैनिक रेल यात्री संघ ने 7 मार्च को प्रदर्शन कर मार्ग खुलवाने की मांग की थी। जिसके बाद व्यापारी एकत्रित होकर रोष जताने के लिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर के कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान व्यापारियों ने उनका व्यापार खत्म होने का आरोप लगाते हुए मार्ग खोलने के लिए चार दिन का अल्टीमेटम दिया था। शुक्रवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल ने गीता भवन रोड पर प्रदर्शन कर रेलवे मार्ग नहीं खोलने पर सोनीपत बंद करने की चेतावनी दी थी। व्यापारियों की एकता व लोगों के सहयोग के बाद मार्ग को दोबारा खोल दिया गया है।
विज्ञापन
इन मार्गों पर बनी रहती थी जाम की स्थिति
रेलवे स्वास्थ्य केंद्र के पास रेलवे मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सारंग रोड स्थित रेलवे मार्ग से रोजाना हजारों वाहनों का आवागमन है। जिससे स्थिति आए दिन गंभीर होती नजर आ रही थी। वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने में लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था। गीता भवन रोड, गोहाना रोड स्थित आरओबी, गुरुद्वारा रोड, सारंग रोड, ओल्ड रोहतक रोड व गुड़ मंडी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी।
11 बजे प्रदर्शन, 12:57 पर खुला मार्ग
रेेलवे मार्ग बंद करने के विरोध में सुबह 11 बजे बत्रा कॉलोनी में दुकानदारों व लोगों ने प्रदर्शन कर मार्ग को खुलवाने की मांग की। पुष्पा, उषा व सरला बत्रा ने बताया कि रेलवे ने मुख्य रास्ता बंद कर लोगों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों के साथ कॉलोनी के लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। रेलवे स्टेशन की तरफ जाने के लिए जाम से गुजरना पड़ रहा है। इस दौरान रामलाल वधवा, मास्टर प्रेम नारंग, मास्टर ठाकुरदास, हरीश अरोड़ा, पवन आर्य, रमेश वर्मा, राजेश, श्रद्धानंद, आशानंद मक्कड़, योगेश मल्होत्रा, अनिल, संदीप, अश्वनी टुटेजा व प्रवीन मौजूद रहे। लोगों के विरोध को देखते हुए डीआरएम के आदेश पर रेलवे अधिकारियों ने दोपहर 12:57 बजे गार्डर हटाकर मार्ग को खोल दिया। जिसके बाद ही लोगों व वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
सोनीपत स्टेशन के लिए रेलवे रोड की तरफ से एक ही प्रवेश द्वार रखने व सुरक्षा के दृष्टिगत रेलवे स्वास्थ्य केंद्र के पास मार्ग को बंद करवाया गया था। शनिवार को रेल प्रबंधक के निर्देश पर गार्डर हटवाकर मार्ग को खुलवा दिया गया है। रेलवे मार्ग खुलने के बाद वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
नरेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, सोनीपत।