फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   railway undarpass

नरेला-सांदल कलां के बीच बनेंगे चार अंडरपास, दस गांवों और शहर के तीन लाख लोगों की होगी राह आसान

Thu, 19 Sep 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
railway undarpass
बैंयापुर खुर्द के पास रेलवे फाटक पर खड़े वाहन चालक - फोटो : Sonipat
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर नरेला व सांदल कलां के बीच चार रेलवे क्रासिंग पर वाहन चालकों को ट्रेन निकलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि वाहन चालकों की सुविधा के लिए चार जगहों पर अंडरपास बनाए जाएंगे। जिनके निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे की ओर से अंडरपास के निर्माण के लिए टेंडर अलॉट कर दिया गया है। अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू होगा। यह अंडरपास एक साल के अंदर बनाकर चालू कर दिए जाएंगे। इसके बाद वाहन चालकों का समय भी बर्बाद नहीं होगा और न ही जाम की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन

दिल्ली-मथुरा रेलमार्ग के बाद अब रेलवे दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग को फाटक रहित बनाने की तैयारी में लगा है। इसके लिए यात्रियों को कम समय में गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर रेलवे हाई स्पीड ट्रेन चलाई जानी हैं। इसको लेकर रेलवे की ओर से नरेला व सांदल कलां रेलवे स्टेशन के बीच 10 करोड़ रुपये की लागत से चार अंडरपास बनाए जाएंगे। फाटक रहित रेल मार्ग पर तेज रफ्तार से ट्रेन चलाने में हादसे का डर नहीं रहेगा। वहीं आबादी वाले हिस्से में रोजाना फाटक खुलने के इंतजार में लोगों को खड़ा नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से सफियाबाद, हरसाना, बैंयापुर खुर्द व कामी के पास अंडरपास बनाए जाएंगे। इसके बनने से शहर के साथ 10 से ज्यादा गांवों के लोगों को फायदा होगा। करीब तीन लाख लोगों को सीधा राहत मिलेगी। इन फाटकों पर वाहनों की भीड़ लगी रहती है। इसके साथ ही बैंयापुर खुर्द, बंदेपुर, बाबा कालोनी, मोहन नगर, गोविंद नगर, पंचशील कालोनी, नरेंद्र नगर, कामी, जाहरी, भूर्री, हरसाना, साफियाबाद सहित कई गांवों के लोगों की राह आसान हो जाएगी। फाटकों पर अंडरपास बनाने के लिए पिछले कई सालों से इन गांवों के लोग डिमांड कर रहे थे। लोगों की यह मांग अब पूरी होती दिख रही है और उनकी समस्या को देखते हुए रेलवे की ओर से अंडरपास के लिए टेंडर अलॉट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने एनओसी लेने के लिए जिला प्रशासन को भी लिखा पत्र
अंडरपास का निर्माण करने से पहले रेलवे की ओर से एनओसी लेने को जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। जिसमें बताया गया है कि चार जगहों पर अंडरपास बनाए जाएंगे और अंडरपास का काम एनओसी मिलने के बाद ही शुरू हो सकेगा। इसलिए उम्मीद है कि एनओसी मिलने के बाद अगले माह अक्तूबर से अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

नरेला व सांदल कलां रेलवे स्टेशन के मध्य चार जगहों पर 10 करोड़ रुपये की लागत से चार अंडरपास बनाए जाएंगे। इसको लेकर टेंडर अलॉट कर दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखकर एनओसी मांगी है। यह सभी फाटक आबादी के मध्य स्थित हैं। जिसके कारण प्रतिदिन आवागमन करने के लिए लोगों को फाटक खुलने का इंतजार करना होता है। इससे लोग लंबी-लंबी लाइनों में खड़े रहते हैं।
-ओपी नागपाल, एसएसई उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed