{"_id":"64dd1d4eb1fda2348f07bbb4","slug":"railway-station-will-be-rejuvenated-in-two-phases-sonipat-news-c-197-1-snp1002-4616-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेलवे स्टेशन का दो चरणों में होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेलवे स्टेशन का दो चरणों में होगा कायाकल्प
Thu, 17 Aug 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर रेलवे ने काम शुरू कर दिया है। स्टेशन का कायाकल्प दो चरणों में किया जाएगा। इसमें पहले चरण के लिए आठ-आठ करोड़ रुपये के दो टेंडर एजेंसी को आवंटित कर दिए हैं। एजेंसी की तरफ से रेलवे मेल सर्विस (आरएमएस) कार्यालय के पुराने भवन को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बुकिंग कार्यालय को भी शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए वैकल्पिक बुकिंग कार्यालय के लिए दो स्थानों का चयन भी कर लिया है। कार्यालय शिफ्ट करने की मंजूरी मुख्यालय से मांगी है।
रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सोनीपत और गोहाना रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है। पहले चरण में सोनीपत रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है। इस पर 29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भवन का नवनिर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए डिजाइन के अनुसार भवन तैयार कराने के लिए रेलवे मेल सर्विस भवन को तोड़ा जा रहा है। रेलवे स्टेशन न केवल देखने में आकर्षक होगा, बल्कि यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेगी। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने के लिए फुटओवर ब्रिज बनाया गया है। इससे यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। रेलवे की सभी प्लेटफार्म पर लिफ्ट और स्वचालित सीढि़यां भी लगाने की योजना है। वहीं बुकिंग कार्यालय छोटा होने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है। रेलवे की वेटिंग हाल भी चौड़ा करने की योजना है। वेटिंग हॉल में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देते हुए उसे वातानुकूलित बनाने की योजना है। रेलवे ने स्टेशन के कायाकल्प कार्य मार्च-2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसलिए कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया तेजी से पूरी कराई जा रही है। पहले चरण का कार्य पूरा होने के बाद ही दूसरे चरण पर कार्य शुरू किया जाएगा। दूसरे चरण में स्टेशन अधीक्षक भवन को तोड़कर नए डिजाइन के अनुसार बनाया जाएगा।