फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Railway station will be modernized with 29 crores

Sonipat News: 29 करोड़ से होगा रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण

Sat, 05 Aug 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 05 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Railway station will be modernized with 29 crores
सोनीपत रेलवे जंक्शन के लिए तैयार किया गया ले आउट। स्रोत: रेलवे
सोनीपत। रेल यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए सोनीपत रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इस कार्य पर रेलवे मंत्रालय 29 करोड़ रुपये खर्च करेगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन को न सिर्फ हाईटेक किया जाएगा, बल्कि 600 वर्ग मीटर में बनने वाले एक मंजिला भवन में फूड कोर्ट, कैफे, वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम के अलावा बुकिंग कार्यालय भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

6 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास करेंगे। समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल दानवे व दर्शना जरदोश भी शामिल होंगे। सोनीपत रेलवे जंक्शन पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सांसद रमेश कौशिक के अलावा रेलवे अधिकारी शामिल होंगे। समारोह का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे होगा। राष्ट्रीय समारोह में देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी जाएगी। इसमें सोनीपत रेलवे जंक्शन भी शामिल है। पुनर्विकास होने के बाद रेलवे जंक्शन पर रेल यात्रियों को और बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर स्टेशन परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन पर यह होंगे कार्य
पुराना आरएमएस कार्यालय का भवन व बुकिंग कार्यालय का भवन तोड़कर 600 वर्ग मीटर में एक मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। उस भवन में भूतल पर प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम, बुकिंग कार्यालय के अलावा फूड कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। प्रथम तल पर कैफेटेरिया का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा प्रशासनिक कार्यालय भी बनाए जाएंगे। यहां निर्माण कार्यालय के चलते बुकिंग कार्यालय को बंद पड़े ट्रेन पूछताछ कार्यालय में अस्थायी तौर पर चलाया जाएगा। यहां पर अतिरिक्त काउंटरों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर यह भी होगी सुविधा
सर्कुलेटिंग क्षेत्र में पार्किंग, यातायात संचालन के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास व्यवस्था, दिव्यांग लोगों की सुविधा के लिए प्रवेशद्वार पर रैंप, शौचालय, जल बूथ, पैदल पार पथ की सुविधा होगी। स्टेशन परिसर में जीपीएस आधारित प्लेटफार्म घड़ी भी लगाई जाएगी। स्टेेशन परिसर में रात्रि प्रकाश व्यवस्था के लिए आधुनिक एलईडी आधारित लाइट की व्यवस्था का प्रावधान, सर्कुलेटिंग एरिया में सजावटी पोल का प्रावधान है। कार्यकारी, आरक्षित लाउंज, वीआईपी कक्ष में एलईडी टीवी का प्रावधान होगा। प्लेटफार्म पर आधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज, शेड का नवर्निर्माण, पांच स्वचालित सीढि़यां व दो लिफ्ट सहित अन्य कार्य शामिल हैं। यह आधुनिक सुविधाएं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।

वर्जन
ए ग्रेड श्रेणी में शामिल सोनीपत रेलवे जंक्शन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला की तरफ पर आवागमन करते हैं। यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए 29 करोड़ से रेलवे जंक्शन का पुनर्विकास किया जा रहा है। 6 अगस्त को शिलान्यास कार्यक्रम के साथ ही पुनर्विकास का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडल, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed