{"_id":"6368016e31a64d7c4132dff5","slug":"railway-post-office-running-in-dilapidated-building-despite-giving-notice-6-times-sonipat-news-rtk6627580115","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 बार नोटिस देने के बावजूद जर्जर भवन में चला रहे रेलवे का डाकघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 बार नोटिस देने के बावजूद जर्जर भवन में चला रहे रेलवे का डाकघर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर स्थित रेलवे मेल सर्विस कार्यालय का भवन। संवाद
- फोटो : Sonipat
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चल रहे रेलवे मेल सर्विस कार्यालय का भवन जर्जर हो चुका है। रेलवे की ओर से डाक विभाग को 6 बार नोटिस देने के बावजूद भी भवन को खाली करने की सुध नहीं ली जा रही है। रेलवे स्टेशन पर वर्ष 1985 में रेलवे मेल सर्विस (आरएमएस) का कार्यालय बनाया गया था। अब रेलवे मेल सर्विस कार्यालय का भवन जर्जर हो चुका है, लेकिन डाक विभाग की ओर से इसकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। ऐसे में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं कर्मचारी भी अधिकारियों के निर्देश पर भय के साये में काम करने के लिए विवश हैं।
सोनीपत रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा प्राप्त है। जिसके लिए यहां स्वचालित सीढ़ियों के साथ ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ऑटोमेटिक लाइट सिस्टम की व्यवस्था करने की तैयारियां की जा रही है। रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर सफर करते हैं। ऐसे में प्लेटफार्म नंबर एक पर टिकट बुकिंग के साथ लगता रेलवे मेल सर्विस का जर्जर भवन कभी भी यात्रियों के लिए खतरा पैदा कर सकता है। रेलवे की ओर से वर्ष 1985 में डाक विभाग को यह भवन किराये पर दिया गया था। इसके बाद से भवन में डाक विभाग की ओर से रेलवे मेल सर्विस का काम किया जा रहा है। समय बीतने के साथ भवन की हालत जर्जर हो चुकी है। भवन की छत के लेंटर से कई बार प्लास्टर टूटकर गिर चुका है। कई जगह दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं। जिससे भवन निर्माण में इस्तेमाल किए गए सरिये साफ नजर आ रहे हैं। रेलवे के उच्च अधिकारी भी कई बार सोनीपत रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति का जायजा ले चुके हैं। रेलवे स्टेशन पर किसी प्रकार की दुघर्टना न हो, इसको लेकर रेलवे की ओर से डाक विभाग को 6 बार नोटिस दिया गया है। जिससे भवन को जल्द खाली करवाया जा सके, लेकिन डाक विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
रेलवे ने डाक विभाग को कब-कब दिया नोटिस
27 अप्रैल 2021
29 सितंबर 2021
05 अक्तूबर 2021
06 अक्तूबर 2021
19 मार्च 2022
29 अप्रैल 2022
सोनीपत रेलवे स्टेशन के भवन में रेलवे मेल सर्विस का कार्यालय वर्ष 1985 से चल रहा है। भवन जर्जर होने पर रेलवे की ओर से डाक विभाग को 6 बार नोटिस दिया जा चुका है, ताकि भवन को खाली करवाया जा सके। अभी तक डाक विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। भविष्य में उच्च अधिकारियों का जो निर्णय होगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे