फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Railway pasted notices on the houses of land grabbers

Sonipat News: रेलवे ने जमीन पर कब्जा करने वालों के घर पर चस्पाए नोटिस

Sat, 06 Dec 2025 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Dec 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Railway pasted notices on the houses of land grabbers
फोटो 24- सोनीपत के ज्ञान नगर में लोगाें की बात सुनते नगर निगम के मेयर राजीव जैन। स्रोत : प्रवक्
सोनीपत। रेलवे की ओर से रेलवे लाइन के साथ लगती ज्ञान नगर बस्ती में अपनी जमीन पर बने मकानों को तोड़ने के लिए शुक्रवार शाम नोटिस चस्पा किए। कब्जा करने वाले लोगाें को जब शनिवार तक का समय दिया गया तो वे रेलवे की इस कार्यवाही पर रोष जताया। इस दौरान नगर निगम के मेयर राजीव जैन ने मौके पर पहुंचकर रेलवे के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर मकानों को गिराने की कार्यवाही को पहले ही रुकवा दिया।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि रेलवे अधिकारियों की ओर से शुक्रवार शाम को इन मकानों के बाहर नोटिस लगाकर 6 दिसंबर को सुबह 8 बजे तक मकान खाली करने का समय दिया गया था। सुबह जब कार्यवाही का समय हुआ तो लोगों ने मामले की सूचना मेयर को दी। मेयर ने मौके पर पहुंचकर रेलवे अधिकारियों से फोन पर बात की।
विज्ञापन

मेयर ने अधिकारियों को बताया कि नगर निगम ने उत्तर रेलवे के मंडल आयुक्त को इन मकानों को रास्ता देने के लिए बदले में जमीन देने का प्रस्ताव भेजा हुआ है। उस पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद मकानों को गिराने की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि ज्ञान नगर, सुंदर सांवरी, ईदगाह कॉलोनी के मकानों के सामने दीवार बनाने की प्रक्रिया लंबे समय से जारी है। नगर निगम गांव जगदीशपुर में रास्ते के बदले रेलवे को जमीन देने को तैयार है। रास्ते में जाने वाली जमीन की पैमाइश करके इतनी ही जमीन गांव जगदीशपुर में रेलवे अधिकारियों पैमाइश करवा दी गई थी लेकिन तकनीकी अड़चनों के कारण प्रस्ताव सिरे नहीं चढ़ पाया। रेलवे अधिकारियों से बातचीत कर जल्द इस समस्या का हल निकाला जाएगा।
दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर हाई स्पीड ट्रेन चलाने का है प्रस्ताव
रेलवे की ओर से दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर हाई स्पीड ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा वंदे भारत, सुपर फास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनों की गति में सुधार लाने के लिए रेलवे ट्रैक को बाधा रहित बनाया जा रहा है। रेलवे लाइन के दोनों तरफ कंक्रीट की पक्की दीवार खड़ी की जा रही है ताकि रिहायशी क्षेत्रों में लोग बीच में रेल लाइन को पार न कर सकें। साथ ही दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सके। सोनीपत स्टेशन के आसपास अधिकतर रिहायशी क्षेत्र में दीवार बनाई जा चुकी है लेकिन कुछ समय दीवार बनाने का काम अधूरा पड़ा है।

ज्ञान नगर में रेलवे की जमीन से कब्जा हटवाने की कार्यवाही शनिवार को अन्य कार्य के चलते शुरू नहीं की जा सकी। उच्च अधिकारियों का निर्देश है कि रेलवे की जमीन से जल्द अवैध कब्जों को हटवाया जाए ताकि ट्रेनों की गति में सुधार लाया जा सके। उच्च अधिकारियों के आगामी जो निर्देश होंगे, उसी आधार पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। -भरत सिंह राठी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed