फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Raids to prevent black marketing of oxygen cylinders

ऑक्सीजन सिलिंडरों की कालाबाजारी राेकने के लिए मारे छापे

Fri, 23 Apr 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Raids to prevent black marketing of oxygen cylinders
गोहाना। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे में ऑक्सीजन सिलिंडरों की कालाबाजारी की आशंका पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में कई जगह छापे मारे। टीम तीन दुकानों पर पहुंची, जिनमें से एक बंद मिली। इस पर टीम ने खुली दुकानों में सिलिंडरों का रिकॉर्ड जांचा और दुकानदारों को पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज करने की हिदायत दी। वहीं, कालाबाजारी पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गोहाना शहर में सोनीपत, बरोदा और महम रोड पर ऑक्सीजन सिलिंडरों की कई दुकानें हैं। इन दुकानों में जांच के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में छापे मारे। टीम में एमओ डॉ. चक्रवर्ती शर्मा और चालक राजेश पांचाल थे। डॉ. कर्मवीर सिंह ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह इन सिलिंडरों की कालाबाजारी न करें। एमओ डॉ. चक्रवर्ती शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर विक्रेताओं को कहा गया है कि अगर नागरिक अस्पताल को ऑक्सीजन सिलिंडरों की जरूरत पड़ी तो उन्हें अस्पताल को प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर उपलब्ध करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed