{"_id":"65ce4ea96d755f43550972d8","slug":"raids-conducted-to-search-for-the-murderers-of-head-constable-sonipat-news-c-197-1-snp1001-113887-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हेड कांस्टेबल के हत्यारोपियों की तलाश दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हेड कांस्टेबल के हत्यारोपियों की तलाश दी दबिश
Thu, 15 Feb 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। हेड कांस्टेबल प्रमोद के हत्यारोपियों की तलाश में बरोदा थाना पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। मामले में एसटीएफ सोनीपत व रोहतक कीटीम ने मुठभेड़ के बाद झज्जर के गांव खुंगाई निवासी संदीप को गिरफ्तार किया था। उसे पैर में गोली लगने के चलते खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। उसने अपने दो साथियों के नाम पुलिस को बताए है। जिनकी तलाश जारी है।
रोहतक के गांव जसिया निवासी प्रमोद (35) मोहाना थाना में बतौर हेड कांस्टेबल नियुक्त थे। वह सोमवार रात को 11 बजे अपनी कार में सवार होकर मोहाना थाने से घर के लिए निकले थे। बाद में साढ़े 12 बजे प्रमोद का शव गोहाना-रोहतक रोड स्थित गांव रूखी में एक दुकान के पास मिला था। उनकी सीने में गोली मारकर हत्या की थी। घटनास्थल से उनकी कार व मोबाइल गायब मिला था। मामले में एसटीएफ को पता लगा था कि हत्या का एक आरोपी गोहाना में ड्रेन नंबर-8 के पास आने वाला है। जिस पर सोनीपत एसटीएफ प्रभारी योगेंद्र व रोहतक एसटीएफ प्रभारी नरेंद्रपाल की टीमों ने आरोपी संदीप को मुठभेड़ के बाद काबू किया था। पैर में गोली लगने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने कार लूट के लिए दो साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कही थी। अब मामले की जांच बरोदा थाना पुलिस कर रही है। बरोदा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने बताया कि आरोपी संदीप को अनफिट बताया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।