फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Raid on sports goods shop, 197 pieces of fake badminton wire recovered

Sonipat News: खेलकूद के सामान की दुकान पर छापा, 197 पीस नकली बैडमिंटन वायर बरामद

Fri, 16 Jan 2026 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Raid on sports goods shop, 197 pieces of fake badminton wire recovered
सोनीपत। नकली खेल का सामान बेचने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने रेलवे रोड स्थित खेलकूद सामान की दुकान पर छापा डालकर डुप्लीकेट बैडमिंटन वायर बरामद की है। पुलिस ने वाई-वाई लोगो और योनेक्स (मोनूक्स) ब्रांड के नाम पर बेची जा रही कुल 197 पीस नकली बैडमिंटन स्ट्रिंग जब्त की है।
विज्ञापन


एमएस ब्रांड प्रोटेक्टर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अधिकृत जांच अधिकारी अमनप्रीत ने डीसीपी को शिकायत सौंपी थी। एमएस सनराइज स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से वाई-वाई लोगो और योनेक्स ब्रांड के कॉपीराइट व ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामलों में जांच व कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने थाना सिविल लाइन क्षेत्र में किए गए मार्केट सर्वे के दौरान रेलवे रोड स्थित मलिक स्पोर्ट्स दुकान पर वाई-वाई ब्रांड की बैडमिंटन वायर बिक्री के लिए रखी पाई। उन्होंने दुकान से बैडमिंटन रैकेट स्ट्रिंग खरीदी जिसे दुकानदार ने असली बताकर बेचा लेकिन जांच में वह नकली मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस ने मलिक स्पोर्ट्स दुकान पर रेड की। दुकान मालिक अनुज मलिक के सामने जांच करने पर चार बॉक्स से वाई-वाई लोगो व योनेक्स (मोनूक्स) ब्रांड की कुल 197 पीस नकली बैडमिंटन वायर बरामद हुई। अनुज मलिक बरामद बैडमिंटन वायर के संबंध में कोई भी खरीद बिल या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बाद में जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed