फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Raid on fertilizer shops in rural areas, took 15 samples

Sonipat News: ग्रामीण क्षेत्रों में खाद की दुकानों पर डाला छापा, लिए 15 नमूने

Sat, 24 Feb 2024 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 24 Feb 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Raid on fertilizer shops in rural areas, took 15 samples
सोनीपत के कृषि विभाग की टीम खाद की दुकान पर जांच करते हुए। संवाद
सोनीपत। किसानों को उच्च गुणवत्ता की खाद, बीज व दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए कृषि विभाग की दो टीमों ने शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया और खाद की दुकानों से 15 नमूने लिए हैं। ये नमूने जांच के लिए लैब में भेजा जाएंगे। लैब से रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कृषि अधिकारियों का कहना है कि रबी सीजन अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। किसानों ने गेहूं, सरसों की सिंचाई की है। इसके बाद फसलों की बेहतर पैदावार के लिए खाद का छिड़काव किया जाएगा। इससे खाद व दवाइयों की मांग बढ़ जाएगी। कई खाद विक्रेता मुनाफा कमाने के लिए किसानों को कम गुणवत्ता का खाद व बीज दे देते हैं। ऐसे खाद विक्रेताओं पर शिकंजा कसने के लिए कृषि विभाग ने जांच अभियान चलाया हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए गए जांच अभियान का नेतृत्व कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने किया। उनके साथ कृषि अधिकारी देवेंद्र कुहाड़ व सहायक तकनीकी अधिकारी हरीश दहिया मौजूद रहे। दूसरी टीम क्यूसीआई राकेश हुड्डा के नेतृत्व में गठित की गई। दोनों टीमों ने मुरथल, अटेरना, जाखौली सहित विभिन्न गांवों में स्थित दुकानों पर जाकर जांच की और खाद, बीज व दवाइयाें के नमूने लिए।
विज्ञापन

10 हजार मीट्रिक टन खाद की रहती है मांग
जिले में इस बार किसानों ने लगभग 1.50 लाख हैक्टेयर भूमि में गेहूं और करीब पांच हजार हैक्टेयर भूमि पर सरसों की बिजाई की है। फरवरी माह में करीब 10 हजार मीट्रिक टन खाद की मांग रहती है। जिले में करीब 400 लाइसेंस धारक खाद विक्रेता हैं। कृषि विभाग ने अधिकाधिक नमूने लेने का फैसला किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान मार्च माह के अंत तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

किसानों को बेहतर गुणवत्ता के बीज, खाद, दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को दो टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में खाद विक्रेताओं के पास जांच कर खाद के 15 नमूने लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed