फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   raid in rta office

सुबह 9:02 बजे ही आरटीओ कार्यालय पहुंच गई सीएम फ्लाइंग, सिर्फ एक सफाईकर्मी मिला, एआरटीओ के इंतजार में दोपहर एक बजे तक बैठी रही टीम फिर भी नहीं पहुंचे

Tue, 31 Dec 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
raid in rta office
आरटीए कार्यालय में छापे के दौरान कर्मियों को दिशा-निर्देश देते डीएसपी अजीत सिंह। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। आरटीए कार्यालय में सोमवार को सीएम फ्लाइंग ने सुबह 9 बजकर दो मिनट पर ही छापा मार दिया। उस समय कार्यालय में केवल एक सफाईकर्मी ही मिला, जबकि अन्य कर्मचारी और अधिकारी गायब मिले।
विज्ञापन

डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में की गई छापामार कार्रवाई में 9:30 बजे तक केवल तीन स्थायी कर्मचारी पहुंचे तो अन्य सभी 10 बजे तक पहुंचे। आरटीए कार्यालय में 17 स्थायी और 6 डीसी रेट के कर्मी नियुक्त है। कर्मियों के देरी से पहुंचने की रिपोर्ट सीएम कार्यलय भेज दी गई है। एआरटीओ जगबीर को आधे दिन की छुट्टी पर बताया गया तो टीम ने एक बजे तक उनका इंतजार किया। वह फिर भी ऑफिस नहीं पहुंचे तो इसकी रिपोर्ट भी भेज दी गई है। सीएम फ्लाइंग ने हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया और उसे अपने साथ ले गई। इस दौरान आसपास के दूसरे कार्यालयों में भी हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

आरटीए कार्यालयों में लगातार अनियमितताओं की शिकायत पर सीएम मनोहर लाल के आदेश पर सोमवार को प्रदेशभर के आरटीए कार्यालयों में एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। सोनीपत के आरटीए कार्यालय में सुबह 9:02 बजे डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम जब कार्यालय में पहुंची तो वहां महज एक सफाईकर्मी मौजूद था। टीम ने जाते ही हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में लिया। सीएम फ्लाइंग ने जांच में देखा कि आरटीए कार्यालय में कुल 23 कर्मचारियों की ड्यूटी है। जिनमें से 17 स्थायी और 6 डीसी रेट के कर्मचारी हैं। साढ़े नौ बजे तक महज तीन स्थायी कर्मचारी ही कार्यालय पहुंच सके थे। अन्य कर्मी 10 बजे तक भी कार्यालय में पहुंचे। सीएम फ्लाइंग ने कार्यालय में पहुंचे हर कर्मी का कार्यालय में आने का समय रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उसकी रिपोर्ट बनाकर कार्यालय में भेज दी। सीएम फ्लाइंग ने कुल 14 कर्मियों की रिपोर्ट सीएम कार्यालय में भेजी है। इसके बाद टीम दोपहर बाद से यहां से लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों की कुर्सियां पड़ी थी खाली
सीएम फ्लाइंग जब आरटीए कार्यालय पहुंची तो यहां पर सभी कुर्सियां खाली पड़ी थीं। इनमें से ज्यादातर कर्मचारी पब्लिक डीलिंग से संबंधित थे, जिनके काउंटर पर लोगों को लंबी भीड़ लगी थी। इसके अलावा वाहनों की पासिंग के लिए कार्यालय में पहुंचे लोग इधर-उधर भटक रहे थे और कर्मचारियों के गैर-हाजिर होने के बारे में जानकारी ले रहे थे। सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर कुर्सियां खाली पड़ी थीं और कर्मचारियों के न आने से संबंधित कोई सूचना कार्यालय में उपलब्ध नहीं थी। गैर-हाजिर रहने वालों में ज्यादातर सहायक और क्लर्क थे।
एआरटीओ एक बजे तक नहीं पहुंचे कार्यालय
सीएम फ्लाइंग ने जब एआरटीओ जगबीर के बारे में जानकारी ली तो पता लगा कि वह अधिकारियों से आधे दिन की छुट्टी लेकर गए है। जिस पर टीम ने एक बजे तक इंतजार किया। जब वह फिर भी ऑफिस नहीं पहुंचे तो उनके बारे में भी रिपोर्ट भेज दी है।
दूसरे कार्यालयों में मचा रहा हड़कंप
सीएम फ्लाइंग के छापे की जानकारी मिलने के बाद अन्य कार्यालयों में भी हड़कंप मचा रहा। लघु सचिवालय परिसर स्थित अन्य कार्यालयों के कर्मचारी एक-दूसरे से फोन पर संपर्क कर जानकारी लेते रहे। टीम के लघु सचिवालय से जाने के बाद ही उन्होंने राहत की सांस ली।
टीम के सामने लोगों का आरोप- कर्मी समय पर नहीं आते
सीएम फ्लाइंग की टीम ने कार्यालय में काम कराने के पहुंचे कर्मियों से बातचीत की। उनका आरोप था कि कर्मी कभी भी समय पर नहीं मिलते, जिससे उन्हें लगातार परेशान होना पड़ता है। गांव सोहटी के सोनू राणा ने बताया कि वह परिचालक के लाइसेंस का नवीनीकरण कराने आया था। वह इससे पहले मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को भी आया था, लेकिन यहां पर कोई नहीं मिला। जब अधिकारी को शिकायत की तो पता लगा कि कर्मी छुट्टी पर है। दूसरे के पास भेजा तो वह भी नहीं मिला। वह प्राइवेट नौकरी करते हैं और छुट्टी लेकर आना पड़ता है। इस विभाग में कर्मियों की नियुक्त ड्यूटी समय पर अवश्य होनी चाहिए। जिससे लोगों को दिक्कत न हो सके। सुमेर व जगबीर सिंह ने बताया कि वे काम के सिलसिले में यहां लगातार चक्कर काट रहे है। कर्मियों के न मिलने पर यहां से बिना काम कराए लौटना पड़ता है।

अन्य कार्यालयों में भी चलेगा अभियान
आरटीए कार्यालयों में अनियमितताओं की सूचना मिल रही थी। ऐसे में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई। सोनीपत में आरटीए कार्यालय के 14 कर्मचारी गैर-हाजिर पाए गए। रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी गई है। एआरटीओ आधे दिन की छुट्टी पर थे। जिसके चलते टीम एक बजे तक उनके कार्यालय में रही। वह एक बजे तक भी नहीं पहुंचे तो उनकी रिपोर्ट भी भेज दी गई है। इस तरह का अभियान अन्य कार्यालयों में चलाया जाएगा। ड्यूटी में कोताही बरतने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी
अजीत सिंह, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed