फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rahul Gandhi is violating decorum: Baroli

राहुल गांधी कर रहे मर्यादाओं का उल्लंघन : बड़ौली

Sun, 31 Aug 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 31 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is violating decorum: Baroli
गोहाना । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमर्यादित भाषा बोलकर सारी मर्यादाओं को लांघ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता के बारे में जो अपशब्द बोले गए वह निंदनीय है। इसके लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को माफी मांगनी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और राहुल गांधी को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा कि कैसे एक गरीब मां का बेटा देश का प्रधानमंत्री बन गया। बड़ौली ने कहा कि जनता कांग्रेस और आरजेडी नेताओं की मानसिकता को समझ चुकी है। जिस बिहार भूमि की पहचान भाषा, संस्कृति और सभ्यता से होती है उस पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जनता बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता रविवार को पूरे प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंकेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की पोल खोलने का काम करेगा।
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है किसी भी भाजपा शासित प्रदेश में घोटाला नहीं हुआ है। कांग्रेस नेता गुमराह करने और झूठ का सहारा लेकर लोगों को भ्रमित करने में माहिर हैं।

इस दौरान जिला प्रभारी डाॅ. किरण कलकल, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, विधानसभा प्रभारी रणधीर पनिहार, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राममेहर राठी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed