फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Race for admission: Portal opened again for admission in ITI

दाखिले की दौड़ : आईटीआई में दाखिले के लिए फिर खोला पोर्टल

Sun, 20 Oct 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Race for admission: Portal opened again for admission in ITI
अशोक कुमार, प्रधानाचार्य, आईटीआई, राजलू गढ़ी, गन्नौर।
सोनीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने एक बार फिर दाखिला पोर्टल खोल दिया है। इच्छुक विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में शामिल होकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में 3956 सीटों पर करीब चाह माह तक चली दाखिला प्रक्रिया के बावजूद सीटें रिक्त रह गई थी। सभी आईटीआई में 20 से 35 फीसदी तक सीटें रिक्त हैं। इसे देखते हुए संस्थान प्रबंधन की मांग पर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने एक बार फिर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के लिए पोर्टल खोल दिया है।
विज्ञापन

किसी प्रकार का आरक्षण नहीं होगा लागू
जिले की अधिकतर आईटीआई में रिक्त पड़ी सीटों को देखते हुए दोबारा दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके तहत पुराने व नए आवेदनों की संयुक्त मेरिट जारी की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा। विद्यार्थी को दोपहर 12 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। मेरिट सूची में नाम आने पर संबंधित संस्थान में स्वयं मौजूद रहकर दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-आईटीआई में रिक्त सीटों पर फिर दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के लिए पोर्टल खोल दिया है। पुराने व नए विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में शामिल होकर दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।

-अशोक कुमार, प्रधानाचार्य, आईटीआई, राजलू गढ़ी, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed