{"_id":"6693233022707daa8d03e5a9","slug":"queue-for-happy-cards-sonipat-news-c-197-1-snp1002-121231-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हैप्पी कार्ड के लिए कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हैप्पी कार्ड के लिए कतार
Sun, 14 Jul 2024 06:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डा परिसर में हैप्पी कार्ड लेने के लिए काउंटर पर लगी लाभार्थियों की भीड़।
सोनीपत। हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा का लाभ उठाने के लिए हैप्पी कार्ड लेने वालों की बस अड्डा परिसर में लंबी लाइनें लग रही हैं। रविवार को अवकाश होने के बावजूद हैप्पी कार्ड वितरण के लिए काउंटर खुले रहे। भीड़ इतनी अधिक थी कि लाभार्थियों को कार्ड प्राप्त करने के कई घंटे लाइन में लगना पड़ रहा है।
लाभार्थियों ने ऐसी व्यवस्था करनी की मांग की हे, जिससे उन्हें थका देनी वाली लंबी लाइनों के झंझट से छुटकारा मिल सके। रोडवेज विभाग एक लाख रुपये वार्षिक आय तक के परिवारों को हरियाणा रोडवेज बसों में एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा का लाभ देने के लिए हैप्पी कार्ड बना रहा है। जिन लाभार्थियों के कार्ड बनकर बस अड्डा में पहुंचे हैं, उन्हें कार्ड वितरित करने के लिए फोन कर बस अड्डा परिसर में बुलाया जा रहा है। हैप्पी कार्ड वितरण के लिए सोनीपत व गोहाना बस अड़्डा परिसर में काउंटर बनाए गए हैं, जहां रोजाना कार्ड एक्टिव कर वितरित किए जाते हैं। कार्ड लेने वालों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।