{"_id":"67d9cebe25bdb3529c0fabed","slug":"questions-raised-on-the-purchase-of-mustard-farmers-are-returning-from-the-market-sonipat-news-c-197-1-snp1003-133892-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सरसों की खरीद पर उठाए सवाल, मंडी से किसान लौट रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सरसों की खरीद पर उठाए सवाल, मंडी से किसान लौट रहे
Wed, 19 Mar 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। अनाज मंडियों में सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है। रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में अभी सरसों का एक भी दाना नहीं खरीदा गया है। मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान नरेश दहिया का कहना है कि सरसों खरीद को लेकर आढ़तियों को मार्केट कमेटी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में सरसों लेकर आने वाले किसानों को वह कुछ जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
दहिया ने कहा कि मंडी में अब तक बारदाना भी नहीं पहुंचा। उन्हें यह भी नहीं पता है कि खरीद उनके माध्यम से होगी या फिर सीधे तौर पर। उनके पास जो भी किसान सरसों लेकर पहुंचे हैं, वह उन्हें कोई जानकारी नहीं दे पाते, जिसके चलते किसान लौट रहे हैं। मार्केट कमेटी सचिव सुरेश खोखर का कहना है कि हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन (एचडब्ल्यूसी) की तरफ से सरसों की खरीद की जानी है। जिनकी तरफ से मंडी में अपने खरीद एजेंट तैनात किए गए हैं। एचडब्ल्यूसी के खरीद अधिकारी सुमित का कहना है कि अभी तक मंडी में कोई किसान सरसों लेकर नहीं आया है। अगर आता है तो उनकी तरफ से खरीद की जाएगी।