{"_id":"649dd8a87ef83134bb0201e4","slug":"question-on-construction-of-religious-place-of-special-community-community-also-came-forward-sonipat-news-c-197-1-snp1002-2107-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल के निर्माण पर सवाल, समुदाय भी सामने आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल के निर्माण पर सवाल, समुदाय भी सामने आया
Fri, 30 Jun 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
मुरथल में बैठक करते धार्मिक संगठन के सदस्य व भाजपा नेता ललित बत्रा।
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र की कॉलोनी में दो समुदाय के बीच शुरू हुए विवाद में अब धार्मिक संगठन भी कूद गए हैं। पीड़ित परिवार पर धार्मिक स्थल से हुए पथराव को लेकर दूसरे समुदाय के धार्मिक संगठन ने अब विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल की वैधता पर सवाल उठा दिया है। धार्मिक संगठन ने बैठक कर अब विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल का रिकॉर्ड निकलवाने के लिए आवेदन करने की रणनीति बनाई है।
इसके साथ ही सोमवार को नगर निगम आयुक्त, डीसीपी और डीसी सोनीपत से मुलाकात करने की बात कही है। जिसमें बेटियों को न्याय दिलाने के साथ ही धार्मिक स्थल का मुद्दा भी उठाया जाएगा। वहीं मामले में असामाजिक तत्वों की सक्रियता की गोपनीय सूचना पर पुलिस अलर्ट है। उधर, विशेष समुदाय भी मामले में सामने आया है और बैठक कर चेतावनी दी है कि मामले में पूरी तरह निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
बहालगढ़ रोड स्थित कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने सेक्टर-27 थाना में मुकदमा दर्ज कराया था कि रविवार रात को उनकी बेटी की सगाई रुकवाने का प्रयास किया गया। कॉलोनी के रहने वाले सोहिल ने बेटी के मंगेतर को मैसेज भेजकर उनकी बेटी को बदनाम कर सगाई रुकवाने का प्रयास किया। सोहिल व उसके भाई ने उनकी दोनों बेटियों को अगवा करने व बेटे को मारने की धमकी भी दी थी। मामले में दो नामजद समेत 15-20 अन्य पर मारपीट, छेड़खानी, 12 पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोहिल का गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले में पीड़ित समुदाय की लड़ाई लड़ रहे संगठनों ने दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के निर्माण पर सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि इसका नगर निगम और जिला प्रशासन के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। धार्मिक स्थल में बाहर के लोग भी रुकते हैं। इसे लेकर धार्मिक संगठन के सदस्यों ने बैठक कर दूसरे समुदाय के धार्मिक संगठन का रिकॉर्ड निकलवाने व जांच की मांग की है। संगठन के लोगों ने निर्णय लिया कि धार्मिक स्थल के अवैध मिलने पर उसे हटवाने का आग्रह किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को नगर निगम आयुक्त, डीसी और डीसीपी को ज्ञापन देंगे। इसके साथ ही मंगलवार को गृहमंत्री अनिल विज से भी मुलाकात करेंगे। मुरथल में हुई बैठक में हिंदू परिषद के अध्यक्ष मनीष राई ने बताया कि बेटियों के साथ अन्याय की घटना नजरअंदाज नहीं की जा सकती। बहन-बेटियों से अभद्रता शोभनीय नहीं है। यूपी की तर्ज पर यहां बुलडोजर चलाया जाना चाहिए। मामले में प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए। पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता ललित बत्रा ने कहा कि धार्मिक स्थल व कॉलोनी में आकर बाहर से रहने वालों की जांच कराई जाए।
सुरक्षा कड़ी, सादे कपड़ों में बढ़ाई गश्त
पुलिस ने कॉलोनी में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था की है। विशेष समुदाय के पर्व को लेकर ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था रखी। सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात है। कॉलोनी में किसी पक्ष के भी बाहर से आए रिश्तेदार के रुकने की मनाही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को थाने में बुलाकर जानकारी ली। पुलिस ने कई लोगों को अपनी निगरानी में रखा। राई थाना में मनीष राई को कई घंटे निगरानी में रखने के बाद छोड़ा।
दूसरा समुदाय भी आया सामने, कहा उनके साथ भी हुई मारपीट
कॉलोनी में हुई घटना के बाद दूसरा समुदाय भी सामने आया है। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर पहले उनके साथ मारपीट की। इसके लिए उन्होंने सीसीटीवी फुटेज होने की बात कही है। दलित पिछड़ा शोषित आवाज मंच के प्रदेशाध्यक्ष राजीव ने कहा कि मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उनका कहना है कि फोटो वायरल होने के बाद दूसरे पक्ष के 20-25 लोगों ने विशेष समुदाय के युवक पर हमला किया। युवक ने बचाने के लिए गुहार लगाई तो दूसरे पक्ष ने पथराव किया। पथराव में दोनों पक्ष के लोगों को चोट आई है। समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस को कॉल की थी, लेकिन उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के दो दिन बाद 100 से अधिक लोग हथियार व डंडे लेकर कॉलोनी में आए थे। विशेष समुदाय को धार्मिक स्थल पर कार्यक्रम न होने देने की धमकी दी थी। उन्होंने समुदाय के लोगों के साथ मिलकर पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की।