{"_id":"66045041d1e848e8e608459b","slug":"q-master-system-will-start-in-bps-mahila-medical-college-sonipat-news-c-197-1-snp1002-115893-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा क्यू मास्टर सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा क्यू मास्टर सिस्टम
Wed, 27 Mar 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 27 Mar 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में मरीजों को लाइनों में खड़े होकर इंतजार नहीं करना होगा। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही क्यू मास्टर सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके बाद मरीज अपना नंबर आने के बाद ही चिकित्सक रूम में आएंगे और इलाज कराकर चले जाएंगे।
मेडिकल कॉलेज के निदेशक ने क्यू मास्टर सिस्टम की योजना तैयार कर मुख्यालय में मंजूरी के लिए भेजी है। मंजूरी मिलने के बाद योजना पर काम शुरू हो जाएगा। बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में रोजाना दो से तीन हजार लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। मरीज ओपीडी की पर्ची बनवाने से लेकर चिकित्सक कक्ष, जांच, रिपोर्ट, दवाइयां लेने तक लाइनों में लगे रहते हैं। कई बार तो लोगों का एक दिन में इलाज भी नहीं हो पाता है और उन्हें अगले दिन इलाज के लिए आना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज के निदेशक ने लाइनों की दिक्कत को दूर करने के लिए क्यू मास्टर सिस्टम लागू करने की योजना तैयार की है। इससे मरीज का पंजीकरण होने के बाद उसे टोकन दिया जाएगा और टोकन के हिसाब से मरीज का नंबर चलता रहेगा। जैसे-जैसे मरीज का नंबर आएगा, उनका टोकन नंबर स्क्रीन पर दिखाई देगा और मरीज वहीं पर जाकर अपना इलाज कराएगा। इससे लाइनों का झंझट खत्म होगा और व्यवस्था बनेगी।
बुजुर्ग मरीजों व महिलाओं को मिलेगा फायदा
मेडिकल कॉलेज में आस-पास के क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से लोग इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। जिसमें बुजुर्ग व महिलाएं भी शामिल हैं, जो लाइनों में बैठकर अपना नंबर आने का इंतजार करते हैं। बुजुर्ग व महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कॉलेज की तरफ से योजना तैयार की है।
विज्ञापन
भूतल व प्रथम तल पर है ओपीडी
मेडिकल कॉलेज में भूतल व प्रथम तक पर ओपीडी की जाती है। इन तलों पर विभिन्न ब्लॉक बनाए गए हैं। जहां पर चिकित्सक मरीजों का इलाज करते हैं। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का पंजीकरण शुरू होते ही मरीजों की भीड़ लग जाती है और दोपहर बाद तक भीड़ लगी रहती है।
वर्जन
मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधा के लिए जल्द ही क्यू मास्टर सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके बाद मरीजों को लंबे समय तक लाइनों में इंतजार नहीं करना होगा।-डाॅ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां।