फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PVC ceiling collapsed outside physician's room in hospital

Sonipat News: अस्पताल में फिजिशियन कक्ष के बाहर गिरी पीवीसी की छत

Fri, 12 Sep 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 12 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
PVC ceiling collapsed outside physician's room in hospital
फोटो 34: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में छत की पीवीसी गिरने के बाद घटना स्थल पर मौजूद चिकित्सक व म
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में वीरवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फिजिशियन कक्ष के बाहर लगी पीवीसी की छत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय बड़ी संख्या में मरीज कक्ष के बाहर खड़े थे। गनीमत रही कि उस दौरान कोई व्यक्ति पीवीसी की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

ओपीडी अचानक तेज आवाज के साथ छत का एक हिस्सा नीचे गिरा, जिससे अफरातफरी मच गई। अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में भय और आक्रोश का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है जब अस्पताल में इस तरह की घटना हुई हो। पहले भी ओपीडी और अन्य चिकित्सक कक्षों में पीवीसी की छत टूटकर गिर चुकी है लेकिन अस्पताल प्रशासन बार-बार इस गंभीर समस्या की अनदेखी करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना और उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिनी लंबा मौके पर पहुंचे। फिलहाल फिजिशियन ओपीडी और पट्टी कक्ष को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। संबंधित चिकित्सकों को अन्य कक्षों में शिफ्ट किया गया, जिससे मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

इस दौरान मरीजों को लगभग दो घंटे तक परेशानी हुई। सिविल सर्जन ने तत्काल प्रभाव से सभी कमरों में पीवीसी छतों की जांच के आदेश दिए हैं। जहां भी खतरे की स्थिति पाई गई, वहां कक्ष को खाली करवा दिया गया है।

-
ओपीडी के सभी कमरों में पीवीसी की जांच कराई गई। इसके साथ कई कक्ष को खाली करवा कर दूसरे स्थान पर ओपीडी चालू की गई। छत की मरम्मत का काम चालू है।-डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed