फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Purvanchalis raised demand for setting up trauma center in Kundli

Sonipat News: पूर्वांचलियों ने कुंडली में ट्रामा सेंटर बनाए जाने की उठाई मांग

Thu, 23 May 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Purvanchalis raised demand for setting up trauma center in Kundli
सोनीपत के कबीरपुर में बैठक के बाद उपस्थित पूर्वांचल समाज के प्रबुद्ध लोग। पाठक
सोनीपत। पूर्वांचल के प्रबुद्ध लोगों की एक सभा बुधवार देर शाम कबीरपुर में हुई। जिसमें समाज के लोगों ने एकजुट होकर रहने का प्रण लिया। संजय मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित सभा में लोगों ने कुंडली स्थित कत्था फैक्टरी में हुए ब्लास्ट में जान गंवाने वाले छह श्रमिकों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा। सभी लोगों ने फैक्टरी मालिक, मैनेजर व ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डाॅ. संतोष कुमार, कन्हैया तिवारी, अजय चौहान, अशोक तिवारी, प्रदीप सिंह, हरेराम सिंह, समरेंद्र पांडेय, अतिश पांडेय, अजय पांडेय, राजेश पांडेय, उमा शंकर यादव, गुड्डू दुबे ने कुंडली में ट्रामा सेंटर बनाए जाने की मांग उठाई। जिससे भविष्य में कभी हादसा होने पर गंभीर रूप से घायलों का फौरन इलाज हो सके। उनकी जान बचाई जा सके। उन्होंने कुंडली नगर पालिका चेयरपर्सन शिमला देवी, पार्षदों व स्थानीय लोगों का आभार जताया, जिन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन

भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राज नारायण सिंह ने बताया कि सभा में पूर्वांचलियों के कल्याण के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। यह कमेटियां लोगों को रोजगार, कानूनी सहायता, चिकित्सीय सहायता आदि मुहैया करवाने में मददगार साबित होंगी। इस दौरान राजेश शर्मा, सुभाष शर्मा, जयभगवान, सुग्रीव, सुमित तिवारी, वीरेंद्र कुमार, किशोर कुमार, अमित सिंह, नागेंद्र, सतीश कुमार, भरत, कमल किशोर, मिथिलेश तिवारी, अमर यादव, दीनानाथ यादव, कन्हैया लाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed