फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Purna Murti Vidyapeeth team finishes as runner-up in the championship

Sonipat News: इंटर कॉलेज वॉलीबॉल चैंपियनशिप में पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ की टीम उप विजेता

Sat, 31 Oct 2026 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Purna Murti Vidyapeeth team finishes as runner-up in the championship
उपविजेता टीम का स्वागत करते पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ के पदा​धिकारी। स्रोत: स्कूल
सोनीपत (वि)। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में आयोजित इंटर कॉलेज वॉलीबॉल चैंपियनशिप में पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ की वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन कर उपविजेता का खिताब हासिल किया। इसमें तीन खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए विश्वविद्यालय की टीम में किया गया है। पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ की टीम ने पहले मुकाबले में गेटवे और दूसरे मुकाबले में आईआईटीएम की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की टीम से हुआ। पांच सेटों तक चले इस रोमांचक मुकाबले में पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ के खिलाड़ियों ने दो सेट जीतकर उपविजेता के रूप में संतोष करना पड़ा। संस्थान के चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन, सचिव गौतम नैन, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया, एमडी इंजीनियर संघदीप शाक्य, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डॉ. स्वीटी, कैंपस डायरेक्टर कुलदीप और रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed