{"_id":"5e96a5268ebc3e6fd3101d5f","slug":"purchase-mustard-in-market30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में शुरू हुई सरसों की खरीद, बुखार नापकर मिल रही किसानों की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में शुरू हुई सरसों की खरीद, बुखार नापकर मिल रही किसानों की एंट्री
मंडी में सरसों लेकर पहुंचे किसान के बुखार की जांच करते कर्मी
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
सोनीपत। मंडियों में बुधवार से सरसों की खरीद शुरू हो गई है और किसान भी पहले ही दिन सरसों लेकर मंडी में पहुंचने लगे है। जहां उनकी एंट्री बुखार नापने के बाद हो रही है तो उनके हाथ भी सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। क्योंकि कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही मार्केट कमेटी नहीं करना चाहती है। सरकार ने बुधवार से मंडियों में सरसों की खरीद शुरू करने के निर्देश जारी किए थे। जिसके तहत रोहतक रोड नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद शुरू कर दी गई। जहां पहले दिन चंद किसान ही सरसों लेकर पहुंचे। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए मंडी के गेट पर किसानों के बुखार की जांच कराई जा रही है और उनके हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे है। इसके साथ ही मंडी में एक बार में 100 से ज्यादा किसानों को नहीं आने देने की बात कही गई है, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग को लागू रखा जा सके। इसके अलावा भी एहतियात बरतने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।