फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pump station will be built for drainage with Rs 10.5 crore, construction started

Sonipat News: जलनिकासी के लिए 10.5 करोड़ से बनेगा पंप स्टेशन, निर्माण शुरू

Tue, 12 Mar 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Pump station will be built for drainage with Rs 10.5 crore, construction started
खरखौदा। शहर में जलनिकासी के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोहतक मार्ग पर पंप स्टेशन बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 10.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके जरिये शहर के पानी को एकत्रित करने के बाद उसे पाइप लाइन के माध्यम से बाहर ड्रेन में डाला जाएगा। पंप स्टेशन निर्माण की शुरुआत जन स्वास्थ्य विभाग की उपमंडल अभियंता सुदेश कुमारी ने नारियल तोड़कर की।
विज्ञापन

खरखौदा शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या होती है। शहर की मुख्य सड़क से लेकर गलियों तक में जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जलनिकासी का पुख्ता प्रबंध ना होने के कारण महीनों तक जलभराव की समस्या से शहर वासी परेशान रहते हैं। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस समस्या को दूर करने के लिए पंप स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। बारिश के पानी को अब पंप स्टेशन के माध्यम से शहर से बाहर किया जाएगा। इसके तहत रोहतक मार्ग पर पंप स्टेशन बनाया जाएगा, इस पंप स्टेशन तक शहर के पानी को लाकर इसे पंप के माध्यम से वाया रोहतक मार्ग व बाईपास ले जाकर ड्रेन में डाला जाएगा। इस योजना के पूरा होने पर शहर से पानी निकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा। उपमंडल अभियंता सुदेश कुमारी ने पंप स्टेशन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जल्द इस स्टेशन को पूरा कर शहर वासियों की समस्या का स्थायी समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed