फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pump operators are getting trained in Nal-Jal Mitra program

Sonipat News: नल-जल मित्र कार्यक्रम में प्रशिक्षित हो रहे पंप ऑपरेटर

Tue, 09 Apr 2024 03:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Pump operators are getting trained in Nal-Jal Mitra program
सोनीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में नल जल मित्र कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के पंप ऑपरेटर को प्लंबर, फिटर व बिजली मिस्त्री व्यवसाय का प्रशिक्षण देना है, जिससे उन्हें बहुउद्देशीय कौशल में निपुण बनाया जा सके। प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रणालियों के रखरखाव में आने वाली चुनौतियों का समाधान करने में मदद मिलेगी। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला बैच पांच अप्रैल से शुरू किया गया था, जिसमें 29 पंप ऑपरेटर को प्रतिदिन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खंड विकास व पंचायत अधिकारियों से संपर्क करके प्रत्येक ग्राम पंचायत के पंजीकृत पंप ऑपरेटर का बैच बनाकर उन्हें प्रशिक्षित करने का कार्य लगातार जारी रहेगा। प्रशिक्षण के लिए ग्राम पंचायत के माध्यम से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान सीमा देवी, सुनील कुमारी, करण सिंह व नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed