फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pulisa aura badam???? m?? mu?habh??a Shootout at police and punks

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़

Sat, 11 Oct 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 11 Oct 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
कामी रोड पर गोहाना बाईपास के पास शनिवार दोपहर पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंके तो खाकी ने भी जवाब फायर कर दिया। इसके बाद आरोपियों को काबू कर लिया गया। दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन




सीआईए स्टाफ  के एएसआई हरीओम के नेतृत्व में एएसआई धर्मवीर, मुख्य सिपाही नवीन, सिपाही संजय, अमित, विनीत शनिवार दोपहर को कामी बाईपास टी बिंदू पर मौजूद थे। इसी दौरान इन्हें सूचना मिली कि दो युवक अवैध हथियारों सहित स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर जीटी रोड की तरफ  से आने वाले हैं।
विज्ञापन



इस सूचना पर पुलिस पार्टी ने अविलंब कार्रवाई करते हुए ट्रैप लगा दिया। कुछ समय बाद उक्त युवकों को बाइक पर आता देख रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने पुलिस पार्टी को देख उन पर सीधा फायर कर दिया। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर दो फायर किए। इसके जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा हवाई फायर किया गया। इसके बाद बदमाशों को पुलिस ने धर-दबोचा।  नाम और पता पूछने पर अपनी पहचान सुशील उर्फ  सीला निवासी पांची और रमेश निवासी नया बांस जिला सोनीपत के रूप में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तलाशी लेने पर इनके कब्जे से तीन अवैध देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और दो खाली खोल मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर सोनीपत में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। ताकि अन्य आपराधिक घटनाओं का भी खुलासा किया जा सके।




आपराधिक रहा है रिकॉर्ड
पुलिस पार्टी द्वारा प्रारंभिक पूछताछ करने पर अपने किए अपराधों की स्वीकारोक्ति करते हुए रमेश निवासी नया बास ने बताया कि वर्ष 2009 में मारपीट एवं जान से मारनेे की धमकी देने के मामले में, वर्ष 2009 में ही लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में और वर्ष 2011 में अपहरण करने के एक मामले में थाना सदर सोनीपत और थाना शहर सोनीपत पुलिस द्वारा पहले भी गिरफ्तार किया गया था। सुशील उर्फ  सीला ने बताया की वर्ष 2014 में मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में गन्नौर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed