फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Psycho killer Poonam had made a video of children dancing before the murder

साइको किलर पूनम केस में नया खुलासा: बच्चों का डांस करते बनाया था वीडियो, अगले दिन उतार दिया मौत के घाट

Thu, 04 Dec 2025 10:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 04 Dec 2025 10:48 PM IST
सार

साइको किलर पूनम केस में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पूनम ने खुद के बेटे और भांजी को हरियाणवी गानों पर डांस करवाया था। दोनों बच्चों की हत्या करने से एक दिन पहले यह वीडियो बनाया गया था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Psycho killer Poonam had made a video of children dancing before the murder
साइको किलर पूनम (दाएं) उसका बेटा और भांजी (बाएं) - फोटो : संवाद

विस्तार

चार मासूम बच्चों का कत्ल करने वाली पूनम ने बेटे शुभम और भांजी इशिका के कत्ल से एक दिन पहले दोनों बच्चों के डांस का वीडियो बनाया था। इसमें वह इशिका को डांस स्टेप बताती नजर आ रही है। वहीं, बेटे शुभम के थकने पर बोल रही-चल मैं भी नाचूंगी। बताया जा रहा है यह वीडियो 11 जनवरी 2023 को बनाया गया था। चार मासूमों की हत्या का खुलासा होने के बाद अब यह वीडियो वायरल हो गया है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में पूनम हरियाणवी गाने बजाकर बेटे शुभम और भांजी इशिका को नाचने के लिए कह रही है। वह पीछे से खूब हंस रही है। वीडियो में पूनम बच्चों को डांस के स्टेप समझा रही है। इशिका मुस्कुराते हुए स्टेप दोहराती है। इसी बीच छोटा शुभम थककर बेड पर गिर जाता है। तभी पीछे से पूनम की आवाज आती है चल, मैं भी नाचूंगी।
विज्ञापन


दोनों बच्चे दो हरियाणवी गानों पर करीब दो मिनट 50 सेकंड तक नाचते दिखाई दे रहे हैं। आज यही आवाज लोगों के कानों में टीस की तरह गूंज रही है। किसे पता था कि नाचते-मुस्कुराते यह बच्चे अगले ही दिन कत्ल कर दिए जाएंगे। वीडियो में दिख रही उनकी खिलखिलाहट अब परिवार की आंखों से बहते आंसुओं में बदल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां पिंकी बोली-बहुत खुशमिजाज थी मेरी लाडली

इशिका की मां पिंकी ने टूटे दिल से बताया मेरी लाडली बहुत खुशमिजाज थी। घटना के समय वह अपने मायके में गई हुई थी। हत्या से एक दिन पहले ही वह पूनम के साथ बाजार गई थी। बेटी ने खरीदारी भी की थी। बेटी को क्या पता था कि जो उस पर स्नेह उड़ेल रही है वही उसकी जान ले लेगी। पिंकी का कहना था कि इशिका तो घर में सबकी जान थी। काम में मदद के साथ पढ़ाई में खूब होशियार थी। नाचना-गाना उसे बहुत पसंद था लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि उसकी मासूमियत का अंत इस तरह होगा।

ग्रामीणों में आक्रोश, परिवार सदमे में

वीडियो सामने आने के बाद गांव के लोगों में गम और गुस्सा है। लोग कह रहे हैं कि जो बच्चों के साथ इस तरह का छल करे उसे किसी भी हालत में माफी नहीं मिल सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed