फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pruning of trees near power lines begins

Sonipat News: बिजली लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई शुरू

Thu, 25 Apr 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Pruning of trees near power lines begins
गोहाना। बिजली निगम ने विशेष अभियान चलाकर बिजली की लाइनों के नजदीक स्थित पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम शुरू करा दिया है। अब गर्मी में तेज हवा चलने पर पेड़ की टहनियां बिजली की लाइनों से नहीं टकराएंगी जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन

गेहूं की कटाई के सीजन के दौरान ग्रामीण व खेतों की लाइनों पर बिजली की आपूर्ति दिन के समय बंद कर दी गई है। वहीं बिजली निगम ने लाइनों के नजदीक की पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम भी शुरू कर दिया है ताकि बिजली लाइनों से टहनियां टकराने की आशंका को खत्म किया जा सके। इससे गर्मी के सीजन में बिजली की खपत बढ़ने पर उपभोक्ताओं को बिजली कट लगने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं गर्मी में तेज हवाएं चलने से बिजली की लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने जैसी घटनाओं को भी टाला जा सकता है। कई बार बारिश के सीजन में गीली टहनियां बिजली की लाइनों से टकराती रहती हैं। इससे बिजली लाइनों में स्पार्किंग होती है। वहीं कई बार यह हादसे का कारण भी बन जाती हैं।
विज्ञापन

वर्जन
बिजली लाइनों की सुरक्षा के लिए पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जा रही है। इससे बिजली की लाइनों के साथ आम जन भी सुरक्षित रहेगा। यह कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। -राज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed