{"_id":"686188a238ac12dab20762a4","slug":"protested-by-sitting-in-mud-due-to-non-construction-of-road-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138668-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गली का निर्माण न होने पर कीचड़ में बैठकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गली का निर्माण न होने पर कीचड़ में बैठकर किया प्रदर्शन
Mon, 30 Jun 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत के मयूर विहार में गली निर्माण न होने के विरोध में कीचड़ में बैठक सांकेतिक प्रदर
सोनीपत। मयूर विहार गली नंबर 24 में कीचड़ में बैठकर लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी, जोगिंद्र, बिमला, कविता, सुनीता, राजबीर, सुरेश ने कहा कि गली पक्की न होने के कारण बारिश में कीचड़ फैल जाता है। इससे लोगों का गली से निकलना दूभर हो जाता है। शहरी क्षेत्र होने के बाद भी हालात बद से बदतर हैं।
लोगों ने कहा कि गली बनवाने के लिए कॉलोनी के लोग निगम अधिकारियों को बार-बार शिकायत कर चुके हैं, मगर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी इस क्षेत्र को अवैध बताकर गली निर्माण से मना कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर कॉलोनी पक्की नहीं है तो नगर निगम के अधिकारी यह बताएं कि सीवरलाइन कैसे डाल दी गई।
लोगों के घरों में बिजली कनेक्शन तक हैं। लोग हर बार समय पर गृहकर जमा करा रहे हैं। उसके बाद भी उन्हें सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गली को जल्द से पक्का किया जाए, अन्यथा आने वाले निकाय चुनाव में इसके परिणाम भुगतने होंगे।