फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protest of sarpanches against e-tendering and right to recall continued in Sonipat

Sonipat: ई-टेंडरिंग के विरोध में उतरे सरपंच, मोबाइल टावर पर चढ़ने का प्रयास, पुलिस ने समझाकर किया शांत

Sat, 11 Feb 2023 02:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 02:18 PM IST
सार

पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि सरकार की ओर से सरपंचों को बिना वजह परेशान किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से सरपंचों पर विकास कार्य के लिए रेजुलेशन पास कर प्रस्ताव देने को दबाव डालने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Protest of sarpanches against e-tendering and right to recall continued in Sonipat
सोनीपत में मोबाइल टावर पर चढ़ने का प्रयास करते सरपंच। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत में ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के विरोध में सरपंचों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। सरपंच धरना स्थल से नारेबाजी करते हुए सेक्टर-15 स्थित बीएसएनएल कार्यालय परिसर में पहुंचे। इस दौरान सरपंच व जिला पार्षद संजय बड़वासनी मोबाइल टावर पर चढ़ने लगे, तभी मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें टावर पर चढ़ने से मना कर दिया। इस पर सरपंचों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया। 
विज्ञापन


पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि सरकार की ओर से सरपंचों को बिना वजह परेशान किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से सरपंचों पर विकास कार्य के लिए रेजुलेशन पास कर प्रस्ताव देने को दबाव डालने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी जानबूझकर आंदोलन को खत्म करना चाहते हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक कोई भी प्रस्ताव नहीं दिया जाएगा। एसएचओ ऋषिकांत ने उन्हें समझाकर शांत किया। उसके बाद सरपंच फिर से धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed