फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protest held over cutting of ration card

Sonipat News: राशन कार्ड कटने पर किया प्रदर्शन

Mon, 28 Jul 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 28 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Protest held over cutting of ration card
फोटो 08- सोनीपत के गांव टांडा में राशन कार्ड कटने व मूलभूत सुविधाओं को लेकर रोष जताते ग्रामीण।
सोनीपत। 110 बीपीएल परिवारों का राशन कार्ड काटने के विरोध में गांव टांडा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर रोष जताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव टांडा के लोग वर्ष 1947 में विभाजन के बाद पाकिस्तान से आकर सोनीपत में बसे थे। उस समय से लेकर अब तक गांव के लोगों के पास जीवनयापन के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे में उनके राशन कार्ड कटने पर उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है।
विज्ञापन

गांव के सरपंच राजेश राणा ने कहा कि वह ग्रामीणों के हर दुख में उनके साथ हैं। वह ग्रामीणों के हक के लिए हर वक्त उनके साथ खड़े रहेंगे। उनकी सरकार व प्रशासन से मांग है कि पात्र परिवारों को उनका हक प्रदान किया जाए। साथ ही ग्रामीणों को गांव में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में ग्रामीणों के लिए चौपाल से लेकर जोहड़ व खेल मैदान जैसी कोई सुविधा नहीं हैं। औद्योगिक क्षेत्र साथ लगने के कारण जमीन में केमिकल युक्त पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में गांव में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है। निकासी व्यवस्था का प्रबंध करवाकर ही इस समस्या का समाधान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed