फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   protest, farmers, agriculture bill, sonipat

कृषि अध्यादेशों के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान और आढ़ती, पुलिस ने हिरासत में लेकर थानों में बैठाया

Fri, 11 Sep 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
protest, farmers, agriculture bill, sonipat
सोनीपत। कृषि अध्यादेश के विरोध में वीरवार को किसान और आढ़ती सड़कों पर उतर आए। किसानों ने जगह-जगह प्रदर्शन और बैठक कर अध्यादेश का विरोध जताया। कुरुक्षेत्र के पिपली में आयोजित रैली में किसान और आढ़तियों को जाने से रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थानों में बैठाया
विज्ञापन

सोनीपत शहर में आढ़तियों ने हरियाणा अनाज मंडी एसोसिएशन के बैनर तले नई अनाज मंडी में बैठक की। बाद में प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। खरखौदा व गोहाना में किसानों व आढ़तियों को रोके रखा गया। वीरवार को मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन संजय वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की एक राष्ट्र एक बाजार योजना किसान व व्यापारी विरोधी है। इससे किसान व व्यापारी के बीच का तालमेल खत्म हो जाएगा। सरकार के यह तीनों अध्यादेश लागू होने से किसान पूंजीपतियों का कामगार बनकर रह जाएगा। साथ ही छोटा व्यापारी भी खत्म हो जाएगा और किसान व व्यापारी चंद पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन जाएंगे। सरकार को इन अध्यादेशों को रद्द करना चाहिए। इस दौरान एसोसिएशन के उप प्रधान विनोद गर्ग, राकेश बंसल, प्रवीण गोयल, पवन बंसल, तरुण कुच्छल, कमल मित्तल, अनुज गर्ग, महावीर जैन, आशीष गोयल, रामनिवास सिंगला व अशोक बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन

रैली में जाने से रोकने के लिए पुलिस रही मुस्तैद
कोरोना संकट में किसानों की पिपली में होने वाली रैली में व्यापारियों व किसानों को जाने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी से रैली में जाने के लिए आढ़तियों को रोकने के लिए डीएसपी राव वीरेंद्र सिंह व एसएचओ सदर सुनील भारी पुलिस बल सहित मौजूद रहे। आढ़तियों ने मंडी में धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद अनाज मंडी में पहुंचे नायब तहसीलदार बलवान सिंह व मार्केट कमेटी सचिव जितेंद्र सेन को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा और धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखौदा में हिरासत में लिए गए किसान व आढ़ती
तीन कृषि अध्यादेशों का विरोध कर रहे किसान और आढ़ती वीरवार को कुरुक्षेत्र के पिपली जाने के लिए अड़े तो थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह की टीम ने उन्हें अनाज मंडी से हिरासत में ले लिया। इस दौरान आढ़ती जयभगवान शर्मा ने कहा कि वह पिपली जाने की तैयारी कर चुके वह नहीं रुकेंगे। मंडी एसोसिएशन प्रधान नरेश दहिया ने कहा कि सरकार उन्हें हक की लड़ाई लड़ने से रोक रही है। तीन कृषि अध्यादेश काले कानून जैसे हैं। इस दौरान ब्लाक समिति उपप्रधान व मंडी आढ़ती रोहताश दहिया ने कहा कि अध्यादेश से किसान, आढ़ती व मजदूर वर्ग पूंजीपतियों की कठपुतली बन जाएगा। पुलिस ने करीब साढ़े तीन उन्हें हिरासत में रखकर छोड़ दिया।

गोहाना में भी किसानों और आढ़तियों ने दी गिरफ्तारी
कृषि संबंधित तीन अध्यादेशों के विरोध में वीरवार में गोहाना के आढ़ती और किसान सड़क पर उतर आए। आढ़तियों ने काले झंडों के साथ शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। आढ़तियों व किसानों को अलग-अलग जगह पर पुलिस ने कुरुक्षेत्र में महापंचायत में जाने से रोक दिया। महापंचायत में जाने से रोकने के विरोध में किसानों और आढ़तियों ने गिरफ्तारी की। पुलिस द्वारा किसानों को सैनीपुरा से गिरफ्तार करके मोहाना थाना और आढ़तियों को आंबेडकर चौक से गिरफ्तार करके सदर थाना में ले जाया गया। गोहाना में करीब 180 आढ़ती व किसानों ने गिरफ्तारी दी। दोपहर के समय किसानों व आढ़तियों को छोड़ दिया गया। मंडी की पक्का आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान डॉ. प्रदीप खाजिणो, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार मंडियां बंद करके आढ़तियों को बर्बाद करना चाहती है। एएसपी उदय सिंह मीणा ने किसानों को समझाया कि कोरोना संक्रमण के चलते भीड़ एकत्रित करना ठीक नहीं है। कुरुक्षेत्र जाने से रोकने पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल के नेतृत्व में किसानों ने गिरफ्तारी की। उनके साथ कांग्रेस के नेता जितेंद्र उर्फ जीता हुड्डा व कुलदीप गंगाना ने भी गिरफ्तारी दी। दोपहर के समय किसानों और आढ़तियों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed