फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protest demanding punishment for the murderers

Sonipat News: हत्यारोपियों को सजा दिलाने को लेकर प्रदर्शन

Sat, 19 Apr 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 19 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Protest demanding punishment for the murderers
फोटो 24. सोनीपत के गोहाना उपमंडलीय परिसर में प्रदर्शन करते राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच के - फोटो : सवारियों का इंतजार करतीं बसें
गोहाना। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच के सदस्यों ने विभिन्न वारदातों में हत्या आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। मंच के प्रतिनिधियों ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों को निशाना बनाकर हत्या की जा रही हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए। इससे पहले मंच के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उपमंडलीय परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया और उसके बाद एसडीएम कार्यालय में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के नाम ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

मंच के राष्ट्रीय संयोजक महेंद्र सिंह पांचाल ने कहा कि गांव कासंडी में शिक्षक संदीप, गांव मदीना में कर्मबीर, गांव टिटोली में देवव्रत पांचाल की हत्या की गई थी। अब गांव घड़वाल में श्रमिक नरेश की हत्या की गई है। इन हत्याकांड की वजह से प्रदेश में दहशत का माहौल है। हत्यारोपियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि कोई अपराधी ऐसी किसी भी घटना को अंजाम देने की न सोचे। मंच ने मृतकों के परिवार की आर्थिक मदद करने और सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। इस दौरान मंच के महासचिव महावीर सिंह कश्यप, जितेंद्र जांगड़ा भी मौजूद रहे।

फोटो 24. सोनीपत के गोहाना उपमंडलीय परिसर में प्रदर्शन करते राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच के

फोटो 24. सोनीपत के गोहाना उपमंडलीय परिसर में प्रदर्शन करते राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच के - फोटो : सवारियों का इंतजार करतीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed