{"_id":"67b39897f1642e3d960d8114","slug":"protest-against-the-bad-condition-of-the-road-councilor-pulled-the-car-by-tying-a-rope-sonipat-news-c-197-1-snp1008-132423-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बदहाल सड़क का विरोध... पार्षद ने रस्सी बांधकर खींची कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बदहाल सड़क का विरोध... पार्षद ने रस्सी बांधकर खींची कार
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत में खस्ताहाल सड़कों को लेकर रस्सी बांध कार को गड्ढों में से खींचते जिला पार्षद
सोनीपत। जिला में विभिन्न खस्ताहाल सड़कों के विरोध में जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी कार पर रस्सी बांधकर उसे गड्ढों में खींचकर प्रशासन व लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष जताया। साथ ही जल्द समाधान करवाने की गुहार लगाई।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी, कालू, संदीप, प्रदीप, जोगिंद्र, सुरेश, रणवीर व महावीर बिंद्रा ने कहा कि बड़वासनी से माहरा रोड, जाहरी से पुरखास व शहजादपुर से थरिया रोड की काफी दिनों से खस्ताहाल है। सड़कें कई गांवों को आपस में जोड़ने का काम करती हैं। इन सड़कों के कारण ग्रामीणों के साथ वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन से लगातार खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की जा रही है। गड्ढों नुमा सड़कों के कारण वाहन चालकों को हर समय अनहोनी घटना घटित होने का अंदेशा बना रहता है।
वर्जन-- लोनिवि की ओर से बड़वासनी से माहरा रोड, जाहरी से पुरखास व शहजादपुर से थरिया रोड पर 15 दिन में मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा। सड़कों पर जहां भी गड्ढे होंगे, उन्हें जल्द भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
-पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

वर्जन
विज्ञापन
-पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग