फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protest against Power Grid: Police increased vigilance, work is being done under surveillance

पावरग्रिड का विरोध : पुलिस की बढ़ाई चौकसी, निगरानी में हो रहा काम

Thu, 04 Apr 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Protest against Power Grid: Police increased vigilance, work is being done under surveillance
राई। गांव नाहरा में पावर ग्रिड की लाइन बिछाने का काम तेजी से जारी है। किसानों के धरना देने व रोष जताने के बाद भी कंपनी पुलिस की निगरानी में काम कर रही है। टीम बुलडोजर से गड्ढे खोद रही है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन किसानों को दबाने में लगा है। उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। किसान अपना विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि गुजरात के कच्छ से शुरू हुई हाई ट्रांसमिशन लाइन के हिस्से में दिल्ली के गांव औचंदी से सोनीपत के गांव माहरा तक लाइन बिछाई जा रही है। इसका गांव नाहरा के किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों को मार्केट रेट पर मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। विरोध करने पर किसानों को हिरासत में लेकर कंपनी ने टावर लगाने का काम भी शुरू करा दिया था, लेकिन उसके बाद से किसान धरने पर बैठे हुए हैं। रविवार को महापंचायत कर गड्ढे भरे गए थे। इस पर पुलिस ने 100 किसानों व किसान प्रतिनिधियों पर मुकदमा दर्ज रखा है। हालांकि सोमवार को मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती में कंपनी ने फिर से गड्ढों को खोदने का काम शुरू करा दिया था। गांव की महिलाएं व कुछ किसान मौके पर पहुंच गए थे और विरोध करने लगे थे। इसके बाद से कंपनी पुलिस सुरक्षा के बीच बुलडोजर से खोदाई कर रही है। नाहरा चौबीसी खाप के प्रधान व सरपंच अधिवक्ता उमेश दहिया, जिला पार्षद राकेश दहिया, ओमप्रकाश, नरेश, ओमबीर, देवेंद्र, चांद सिंह, सुलतान, धर्मबीर का कहना है किसानों को उनका हक मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed