फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protest against power grid line: Farmers said the company started the work forcibly in the presence of police force.

पावर ग्रिड लाइन का विरोध : किसान बोले पुलिस बल की मौजूदगी में कंपनी ने जबरन शुरू किया काम

Mon, 15 Jan 2024 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Protest against power grid line: Farmers said the company started the work forcibly in the presence of police force.
राई। गांव नाहरा के खेतों में पावर ग्रिड की लाइन बिछाने के विरोध के किसान लगातार धरना दे रहे हैं। किसानों ने रविवार को प्रशासन व कंपनी पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस बल खड़ा कर रविवार को फिर से काम शुरू कर दिया गया। ऐसे में किसानों ने सोमवार को धरने पर फिर से महापंचायत बुलाई है। जिसमें प्रदेशभर के किसान संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन



दिल्ली औचंदी से माहरा तक पावर ग्रिड लाइन बिछा रही कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। किसानों ने मार्केट रेट से जमीन लेकर लाइन बिछाने की मांग की थी। कंपनी व किसानों के बीच तनातनी होने पर पुलिस बल को बुलाया था। जिस पर कई लोगों को हिरासत में लिया था। जिस पर ग्रामीण व अन्य भड़क गए थे। इस बीच शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने धरने को समर्थन दिया था। जिसके बाद शनिवार को किसान उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार से मिले थे। जिसमें तय हुआ था कि कंपनी प्रतिनिधियों के सामने किसान सोमवार से डीआरओ कार्यालय में अपनी बात रख सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए डीआरओ हरिओम अत्री को नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। वहीं डीसी ने किसानों को आश्वासन दिया था कि वह स्वयं सोमवार से किसानों की अपील की जांच कर सुनवाई शुरू करेंगे। इस बीच रविवार को किसानों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने पुलिस बल की मौजूदगी में जबरन काम शुरू कर दिया है। अभी किसानों की मांगों पर कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। जिससे रोषित किसानों ने तय किया है कि वह सोमवार को धरनास्थल पर महापंचायत करेंगे। जिसमें प्रदेशभर के किसान संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव नाहरा व दहिया चौबीसी के प्रधान अधिवक्ता उमेश दहिया ने बताया कि दो दिन पहले ही धरने पर दहिया चौबीसी की पंचायत हुई थी। इसी बीच प्रशासन से बातचीत से भी किसानों को उम्मीद बंधी थी। प्रशासन ने सोमवार से किसानों की सुनवाई करने का आश्वासन दिया था। अब रविवार को मौके पर तैनात पुलिस बल खड़ा कर कंपनी ने जबरन काम शुरू किया है, जिससे किसानों में रोष है। सोमवार को महापंचायत कर आगे का निर्णय लेंगे।




कंपनी के साथ किसानों की सहमति बनाने की होगी पहल

नोडल अधिकारी डीआरओ हरिओम अत्री ने बताया कि सोमवार को उनके कार्यालय में कंपनी प्रतिनिधि पहुंचेंगे। किसानों के साथ कंपनी प्रतिनिधियों की बातचीत करवाकर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। कंपनी किसानों की शर्तों के अनुसार पहले रकम देने को तैयार है। साथ ही बढ़े हुए कलेक्टर रेट भी कंपनी देने के लिए तैयार है। किसानों व कंपनी के बीच सोमवार को सहमति बनाने की कोशिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed